FIR एक्टर के घर चोरी, घर में काम करने आई महिला उड़ा ले गई डॉलर और सोना-चांदी

विपुल रॉय के घर पर काम करने वाली महिला ने ऐसा कारनाम कर दिखाया कि अब आप भी ऑनलाइन हेल्प बुलाने से पहले चार बार सोचेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी
Social Media
नई दिल्ली:

मुंबई के खार इलाके से एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जहां टीवी एक्टर Vipul Roy के घर से करीब 7.10 लाख रुपये के कैश और ज्वेलरी चोरी हो गई. इस मामले में शक एक ऐसी महिला पर है, जिसे ऑनलाइन सर्विस के जरिए घर के काम के लिए बुलाया गया था. पुलिस के मुताबिक विपुल रॉय अपने परिवार के साथ खार वेस्ट के एसवी रोड पर स्थित कलानिकेतन बिल्डिंग में रहते हैं. घर के काम के लिए वे अक्सर एक ऐप के जरिए हेल्पर बुलाते थे. 6 अप्रैल 2026 को उन्होंने दीपाली संजय खारवा नाम की महिला को सफाई के लिए बुलाया. यह महिला पहले भी चार बार उनके घर काम कर चुकी थी, इसलिए उसे घर की पूरी जानकारी थी. कौन सा कमरा कहां है, अलमारी कहां है और घर की दिनचर्या कैसी है.

कैसे हुई चोरी?

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:45 बजे महिला काम के लिए पहुंची. सफाई के दौरान उसने एक कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया और अभिनेता से कहा कि वह अंदर न आएं क्योंकि फर्श गीला है. करीब 15 मिनट बाद वह बाहर निकली और काम खत्म बताकर चली गई.

अगले दिन जब विपुल रॉय किसी काम से बाहर जाने के लिए अलमारी खोल रहे थे, तो उन्हें ड्रॉअर से कैश और ज्वेलरी गायब मिली. इसके बाद उन्हें तुरंत शक हुआ कि चोरी उसी महिला ने की है.

क्या-क्या हुआ चोरी?

चोरी गए सामान में  100 अमेरिकी डॉलर के 30 नोट, 7000 यूएई दिरहम, 14,500 थाई बाट, एक सिल्वर ब्रेसलेट, गोल्ड-डायमंड की दो अंगूठियां,इन सबकी कुल कीमत करीब 7.10 लाख रुपय है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kanpur Twin Murder Update: 5 दिन पहले खरीदा चापड़, Sleeping Pills देकर Father ने किया कत्ल