'धुरंधर 3 कभी नहीं बन पाएगी', इस फिल्म क्रिटिक ने सीना ठोंककर किया दावा, वजह हैं रणवीर सिंह और आदित्य धर

‘धुरंधर 3’ को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. इस फिल्म क्रिटिक ने दावा किया है कि रणवीर सिंह, आदित्य धर और जियो स्टूडियोज के बीच कुछ ऐसा हुआ है कि इसका तीसरा पार्ट कभी नहीं बनेगा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
इस फिल्म क्रिटिक ने क्यों कहा कभी नहीं बन पाएगी धुरंधर 3
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह और आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर' फैंस को इस हद तक पसंद आ चुकी हैं कि पहले दो पार्ट की सक्सेस के बाद तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है. दूसरी फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद माना जा रहा था कि मेकर्स जल्द ही ‘धुरंधर 3' का ऐलान करेंगे. लेकिन अब एक ऐसे दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जिसने फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया है. एक फिल्म क्रिटिक ने दावा किया है कि फिल्म के पीछे इतने बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज हैं कि अब तीसरा पार्ट कभी बन ही नहीं पाएगा. इस पूरे मामले में फीस, प्रोडक्शन और पुराने झगड़ों तक की बातें सामने आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: 16 साल बाद 37 साल की ईरानी एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, बोलीं- बहुत मुश्किल, अब घर जैसा महसूस नहीं होता

फिल्म क्रिटिक का बड़ा दावा

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि ‘धुरंधर 3' अब कभी नहीं बनेगी. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह, जियो स्टूडियोज की हेड ज्योति देशपांडे के साथ हुए पुराने बिहेवियर को भूले नहीं हैं. केआरके ने बकायदा चंद पॉइंट्स लिख कर अपने दावे के लिए फैंक्ट्स भी दिए हैं. केआरके के मुताबिक जब पहली ‘धुरंधर' बन रही थी तब ज्योति देशपांडे ने फिल्म को लेकर भरोसा नहीं दिखाया था. उनका कहना है कि उन्होंने आदित्य धर और रणवीर सिंह को फूल्स तक कह दिया था और फिल्म पूरी करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर अपनी जेब से पैसे लगाकर फिल्म पूरी की.

Advertisement

प्रमोशन से भी बनाई दूरी?

केआरके ने अपनी पोस्ट में ये भी दावा किया कि ज्योति देशपांडे को भरोसा ही नहीं था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी. इसी वजह से उन्होंने फिल्म के प्रमोशन से दूरी बनाई. इतना ही नहीं उन्होंने रिलीज से पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए क्योंकि उन्हें लग रहा था कि फिल्म थिएटर में कमाल नहीं दिखा पाएगी.

यह भी पढ़ें: शपथ लेने के 48 घंटे में CM विजय का फिल्म इंडस्ट्री को तोहफा, तृषा और सूर्या की 'करुप्पु' को लेकर बड़ा ऐलान

Advertisement

अब फीस बनी सबसे बड़ी दीवार?

केआरके ने आगे दावा किया कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उनके मुताबिक, ‘धुरंधर' फ्रेंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद रणवीर सिंह तीसरे पार्ट के लिए 100 करोड़ रुपये फीस मांग रहे हैं. आदित्य धर की डिमांड 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि ज्योति देशपांडे इतनी बड़ी रकम कभी नहीं देंगी. यही वजह है कि ‘धुरंधर 3' का बनना लगभग नामुमकिन है. हालांकि केआरके के इन दावों पर अब तक ना तो जियो स्टूडियोज की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है और ना ही रणवीर सिंह या आदित्य धर ने कोई रिएक्शन दिया है.

मेकर्स की सोच

दिलचस्प बात ये है कि पिछले कुछ महीनों में ‘धुरंधर 3' को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि आदित्य धर फिलहाल इस कहानी को खत्म मानते हैं और तीसरे पार्ट की कोई प्लानिंग नहीं है. दूसरी तरफ जियो स्टूडियोज की तरफ से संकेत दिए गए कि ‘धुरंधर यूनिवर्स' अभी खत्म नहीं हुआ है और आगे कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

धुरंधर 1: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जब इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था. तब किसी को अंदाजा नहीं था कि ये आगे चलकर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बन जाएगी. ना बड़े लेवल का प्रमोशन, ना हर जगह पोस्टर्स और ना ही रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा. लेकिन थिएटर में फिल्म लगते ही ऐसा माहौल बना कि हर तरफ सिर्फ इसी की बात होने लगी. पहले ही वीकेंड से फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी और देखते ही देखते भारत में करीब 894 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई लगभग 1300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. करीब 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कई गुना ज्यादा कमाई करके ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया. रणवीर सिंह के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म बन गई और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्शन फिल्मों में शामिल हो गई. खास बात ये रही कि फिल्म मल्टीप्लेक्स से ज्यादा सिंगल स्क्रीन थिएर्स में छा गई. फिल्म के डायलॉग्स और दमदार एक्शन ने इसे सिर्फ हिट नहीं बल्कि कल्ट ब्लॉकबस्टर बना दिया. 

धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 240 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर्स में जगह बना ली. इसके बाद बॉक्स ऑफिस पर जो रफ्तार शुरू हुई. वो कई हफ्तों तक थमने का नाम नहीं ले रही थी. फिल्म ने कुछ ही दिनों में 500 करोड़, फिर 1000 करोड़ और उसके बाद 1500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. भारत में इसका नेट कलेक्शन 1135 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1795 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

Advertisement

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म का मास एंटरटेनमेंट, बड़े स्केल का एक्शन और इमोशनल कहानी दर्शकों को बार-बार थिएटर तक खींचकर लाई. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि रिलीज के 50 दिन बाद भी फिल्म करोड़ों में कमाई करती रही. दोनों पार्ट्स का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

Featured Video Of The Day
Gold Price Today | ईरान संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोना, चांदी पर आयात शुल्क हुआ दोगुना
Topics mentioned in this article