फरदीन खान की बेटी अब हो चुकी हैं इतनी बड़ी, एक्टर ने अपनी लाडली के साथ डांस वीडियो शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

फरदीन खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह अपनी बेटी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के साथ फरदीन ने बड़ा ही इमोशनल मैसेज लिखा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फरदीन खान का बेटी के साथ डांस देख भावुक हुए फैन्स
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने बुधवार (22 अप्रैल) को अपनी बेटी डियानी इसाबेला खान के साथ एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो में पिता और बेटी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. डियानी के साथ बिताए गए इस कीमती पल ने फरदीन को काफी भावुक कर दिया. अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए फरदीन ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि एक पिता के लिए उसकी बेटी के साथ डांस करना कितना कीमती होता है.

अभिनेता ने बेटी के लिए लिखा, "लोग कहते हैं कि एक पिता के लिए अपनी बेटी के साथ पहला डांस करना एक सौभाग्य की बात होती है, जिसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है. कुछ दिन पहले मुझे आखिरकार समझ आया कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं."

फरदीन ने आगे पोस्ट में एक पिता होने के सफर को याद करते हुए लिखा, "अपनी नन्ही सनशाइन को बड़े होते देखते हुए 12 साल बीत गए. मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन वह आज भी मेरी वही नन्ही परी है जो मेरी बाहों में घूम रही है. मुझे उम्मीद है कि वह हमेशा ऐसी ही बनी रहेगी. यह पल हमेशा के लिए मेरे दिल में कैद हो गया है."

Advertisement

अभिनेता का यह वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है. मनोरंजन जगत से लेकर आम यूजर्स तक कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने लिखा, "ओह माय गॉड, यह तो बहुत ही प्यारा है…आप दोनों को ढेर सारा प्यार."  अभिनेता जायेद खान ने लिखा, "सुपर". इसी के साथ ही, अभिनेत्री मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, बॉबी देओल और तारा शर्मा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. बता दें कि फरदीन और जायेद चचेरे भाई हैं. फरदीन के पिता, फिरोज खान, और जायेद के पिता, संजय खान, भाई थे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Monkey ने 3 Month Old Baby को बनाया Hostage, Muzaffarnagar का Viral Video देखकर रूह कांप जाएगी