'मैंने पायल है छनकाई' गाने को सुन नेहा कक्कड़ पर बरसीं फाल्गुनी पाठक, फैन्स भी बोली- बर्बाद कर दिया

इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने को लेकर जमकर ट्रोल की जा रही हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'मैंने पायल है छनकाई' फाल्गुनी पाठक के गाने का रीमेक है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
'मैंने पायल है छनकाई' गाने को सुन नेहा कक्कड़ पर बरसीं फाल्गुनी पाठक
नई दिल्ली:

इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने को लेकर जमकर ट्रोल की जा रही हैं. हाल ही में उनका नया गाना 'मैंने पायल है छनकाई' फाल्गुनी पाठक के गाने का रीमेक है. इस गाने में धनाश्री उनका साथ देती दिखाई दे रही हैं. दोनों की जोड़ी से ये गाना तो बन गया, लेकिन कुछ लोगों के नेहा का ये रीमेक बनाना पसंद नहीं आ रहा है. लगातार ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक ने कहा यहां तक कह दिया कि आपने तो हमारी बचपन की यादों को ही बर्बाद कर दिया है. तो वहीं दूसरे ने कहा ये हो क्या रहा है. तो वहीं गुस्साए यूजर ने कहा अब आप कुछ भी मत बनाओ. 

वहीं फैन्स की ये प्रतीक्रियाएं देख फाल्गुनी पाठक ने भी अब का भी कमेंट आया है एक इवेंट में गईं फाल्गुनी से जब नए गाने के रीमेक के बारे में पूछा गया तो वे कहती हैं कि इस गाने के कई रीमेक तो कई बनते आए हैं और आज भी बन रहे हैं, मैंने अभी नेहा का गाना सुना नहीं है. मैं इसे जरूर सुनना चाहूंगी, लेकिन पुराने गाने में सादगी थी. जो लोगों को बेहद पसंद आई थी. 

इसके साथ ही वे कहती हैं कि गाने के कितनी भी रिमिक्स क्यों ना बनें हमें गाने की सादगी के बारे में सोचना चाहिए. बता दें अपने फैन्स और उनके प्यार को देख अब फाल्गुनी ने नेहा के गाने पर टिप्पणी दी है. फैन्स को नेहा के इस गाने को सुन काफी ख़फा हो गए हैं. एक ने तो सजा तक की मांग कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर तो अब 'IStandWithFalguniBen'भी ट्रेंड करने लगा है.

Advertisement

VIDEO: शाहिद कपूर बांद्रा में डबिंग स्टूडियो के बाहर हुए स्पॉट

Featured Video Of The Day
वासेपुर का असली 'फैजल' मांग रहा रहम की भीख
Topics mentioned in this article