वही आंखें, वहीं चेहरा और हूबहू एक्सप्रेशन, करिश्मा कपूर की हमशक्ल को देख लोग हुए हैरान, बोले- ये तो लोलो से भी सुंदर

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की इस हमशक्ल का नाम हिना है. हिना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर करिश्मा के डायलॉग्स पर एक्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फॉलोवर्स बेहद पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आंखें, चेहरा, बाल, हर तरफ से करिश्मा कपूर लगती है उनकी ये हमशक्ल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल अक्सर वायरल होते रहते हैं. अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे स्टार्स के एक नहीं कई सारे हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वहीं हाल में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक हमशक्ल सामने आई, जिसे देख फैंस हैरान रह गए और हर किसी ने यही कहा कि आप तो सच में कोई करिश्मा हैं. ये हमशक्ल सच में करिश्मा कपूर की तरह दिख रही है. आप भी एक बार को चकमा खा जाएंगे.

करिश्मा कपूर की हमशक्ल का वीडियो वायरल

करिश्मा कपूर की इस हमशक्ल का वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है. वीडियो में करिश्मा की हमशक्ल फिल्म राजा हिंदुस्तानी के डायलॉग पर लिप सिंक कर रही है. ये एक इमोशनल सीन है, जिसमें फिल्म में करिश्मा कपूर आमिर खान को अपने प्यार का अहसास दिलाती हैं और कहती हैं कि तुम पर मेरी सारी दौलत कुर्बान है. करिश्मा की ये हमशक्ल न केवल इस सीन पर लिप सिंक कर रही है बल्कि शानदार एक्सप्रेशन्स भी दे रही है.

हमशक्ल का नाम है हिना

आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की इस हमशक्ल का नाम हिना है. हिना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम पर करिश्मा के डायलॉग्स पर एक्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फॉलोवर्स बेहद पसंद करते हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाह, एकदम करिश्मा जी. दूसरे ने लिखा आप एकदम सेम दिखती हैं. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, वाह क्या बात है करिश्मा कपूर 2, लवली वीडियो. एक अन्य लिखता है, आपको देख कर मैं कंफ्यूज हो गया, पूरी करिश्मा लग रही हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध में अब तक ईरान ने UAE पर कहां-कहां हमला किए? | Iran War News