इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बेटी बनी 'सपना' अब हो गईं इतनी ग्लैमरस, 14 साल बाद देख फैंस बोले- ये तो कोई और है

कई बार फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में ताजा बने रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘इंग्लिश विंग्लिश’, जिसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में उनकी बेटी ‘सपना’ का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार नविका कोटिया भी दर्शकों की नजरों में आ गई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बेटी बनी थी नविका

कई बार फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी दर्शकों के दिलों में ताजा बने रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘इंग्लिश विंग्लिश', जिसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में उनकी बेटी ‘सपना' का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार नविका कोटिया भी दर्शकों की नजरों में आ गई थीं. उस समय मासूम और शरारती अंदाज में नजर आने वाली नविका अब पूरी तरह बदल चुकी हैं. हाल ही में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं. कई यूजर्स का कहना है कि अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है.

बचपन की मासूमियत से ग्लैमरस अंदाज तक

फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश' में सपना के रोल से पहचान बनाने वाली नविका कोटिया अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. बचपन में दिखने वाली मासूम लड़की अब काफी स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं. उनकी हालिया तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक साफ दिखाई देता है. फैंस भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरान हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी कर डाली. कुछ ने तो यहां तक कहा कि उनका लुक कृति सेनन और निमृत कौर अहलुवालिया के मिक्स जैसा लगता है.

फिल्म, टीवी और विज्ञापनों से बना रहीं पहचान

नविका कोटिया ने सिर्फ फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने कई टीवी शोज और विज्ञापनों में भी काम किया है. कुछ समय पहले वह भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ एक विज्ञापन में नजर आई थीं, जिसमें उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया था. सोशल मीडिया पर भी नविका काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.

Advertisement

पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ रहीं नविका

करियर के साथ-साथ नविका की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही है. इसी साल जनवरी में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माजेन मोदी के साथ सगाई का ऐलान किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मंगेतर रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े हैं. कुल मिलाकर, कभी श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी के रूप में पहचान पाने वाली नविका अब अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने की राह पर हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon