इंजीनियरिंग का स्टूडेंट, बना बॉलीवुड का सुपरस्टार, वाइफ भी है टॉप एक्ट्रेस, बॉक्स ऑफिस पर दे रहे लगातार ब्लॉकबस्टर

Vicky Kaushal Wife: विक्की कौशल आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वहीं आज उनका 'मसान' से 'छावा' तक सफर शानदार रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vicky Kaushal: इंजीनियरिंग का लड़का बना बॉलीवुड का सुपरस्टार
नई दिल्ली:

मुंबई के चेंबूर में जन्मे विक्की कौशल आज हिंदी सिनेमा के सबसे सशक्त और संवेदनशील अभिनेताओं में शुमार हैं. इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय की राह चुनने वाले इस साधारण पंजाबी लड़के ने ‘मसान', ‘उरी', 'सरदार उधम' और 'छावा' जैसी फिल्मों से न केवल अपने अभिनय का लोहा मनवाया, बल्कि मेहनत और सच्चाई की मिसाल भी पेश की. विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था. उस समय कोई नहीं जानता था कि भविष्य में यह लड़का हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और गंभीर अभिनेताओं में शुमार हो जाएगा. विक्की के पिता, शाम कौशल, बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर हैं. घर में सिनेमा का माहौल था, लेकिन विक्की को शुरुआत में अभिनय का शौक नहीं था. उन्होंने रामनारायण रुइया कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. 

नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए विक्की कौशल 

कॉलेज के दिनों में, वह थिएटर से जुड़े और धीरे-धीरे अभिनय की दुनिया में कदम रखा. 2015 में, फिल्म 'मसान' से, उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. फिल्म में उनकी 'दीपक' वाली भूमिका को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला और एक झटके में विक्की कौशल इंडस्ट्री का नया चेहरा बन गए. उसके बाद विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. फिल्म में मेजर विहान शेरगिल की भूमिका ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और विक्की को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया.

ये भी पढ़ें- पुलिस की वर्दी पहनकर जब माफिया के अड्डे में अनजाने में चला गया था ये एक्टर, पता चला तो ड्राइवर ने कहा- जिंदा वापस आ गए

विक्की कौशल ने छावा में दिखाया एक्टिंग का दम

इसके बाद 'मणिकर्णिका', 'सरदार उधम', 'सम्राट अशोक', 'सैम बहादुर' और हाल ही में 'छावा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदारों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया. ‘छावा' के बाद उनकी लोकप्रियता चरम पर है. वह युवा पीढ़ी के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित अभिनेताओं में शामिल हैं. विक्की की खासियत यह है कि वे व्यावसायिक और समानांतर सिनेमा के बीच संतुलन बिठाने में माहिर हैं. उन्होंने खुद को कभी ग्लैमर की चकाचौंध में नहीं खोया. उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों, इतिहास और राष्ट्रवाद को मजबूती से उठाती हैं. 

Advertisement

कैटरीना कैफ से की शादी

अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो 2021 में बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ से शादी ने उनकी जिंदगी में नई खुशियां भरीं. दोनों की जोड़ी आज भी फिल्मी गलियारों में सबसे पॉपुलर कपल्स में गिनी जाती है. वहीं कपल बेटे विहान कौशल के पेरेंट्स बन गए हैं, जिसकी हाल ही में मदर्स डे पर फोटो कैटरीना कैफ ने शेयर की थी. 

ये भी पढे़ं- Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
कौन हैं पटना के रोशन आनंद सर? जिन्होंने खोला खान सर के खिलाफ मोर्चा