प्रियंका चोपड़ा होती बड़े पर्दे पर एकता कपूर की 'नागिन', टीवी क्वीन के साथ हुई थी स्क्रिप्ट पर चर्चा

एक इंटरव्यू में एकता ने बताया कि वह नागिन पर आधारित टीवी शो नहीं बल्कि फिल्म बनाना चाहती थीं.उन्होंने बताया कि एक टॉप एक्ट्रेस ने शुरू में इस आइडिया पर सहमति जताई थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नागिन नाम की फिल्म बनाना चाहती थी एकता कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में नाग-नागिन की कहानी देखने को मिली लेकिन इस लोककथा को एक लेवल ऊपर ले जाते हुए टीवी की क्वीन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस पर आधारिक सुपरनैचुरल टीवी सीरीज नागिन बनाया और इसे खूब पॉपुलैरिटी भी मिली. लेकिन हाल ही में एक इंयरव्यू में एकता ने बताया कि वह नागिन पर आधारित टीवी शो नहीं बल्कि फिल्म बनाना चाहती थीं.उन्होंने बताया कि एक टॉप एक्ट्रेस ने शुरू में इस आइडिया पर सहमति जताई थी, लेकिन बाद में वह अमेरिका चली गईं. सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एकता कपूर, प्रियंका चोपड़ा की बात कर रही थीं.

हाल ही में उषा काकडे प्रोडक्शंस के YouTube चैनल पर पोस्ट किए गए एक पॉडकास्ट में एकता कपूर नजर आईं. एकता ने कहा, “भारत में पौराणिक कथाएं इस देश के लोगों में गहराई से बसी हुई हैं. हम अपने दादा-दादी से ये कहानियां सुनकर बड़े हुए हैं. भारत में हर बच्चा जानता है कि एक नागिन बदला लेती है. फिर भी, हम बैटमैन और सुपरमैन जैसी फिल्में देखते हैं, लेकिन हम अपनी भारतीय लोककथाओं को अपनी स्क्रीन पर दिखाने की परवाह नहीं करते – चाहे वह टेलीविज़न हो या फिल्म.”

बातचीत के दौरान, एकता ने पुरानी यादों को भी ताज़ा करते हुए यह खुलासा करते हुए बताया कि नागिन को मूल रूप से एक फीचर फिल्म के रूप में सोचा गया था. उन्होंने कहा, “मैं पहले नागिन नाम की एक फिल्म बनाना चाहती थी. मैं कहानी लेकर दो बड़े सितारों के पास भी गई थी – एक ने हां कहा, दूसरे ने मना कर दिया. जिस एक्ट्रेस ने हां कहा था, वह अमेरिका चली गई. उसी समय मैंने नागिन को एक टेलीविज़न शो बनाने का फैसला किया.”

एकता के इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि एकता, प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात कर रही हैं. एक ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह प्रियंका के बारे में बात कर रही हैं”, जबकि दूसरे ने लिखा, “ हां वह प्रियंका के बारे में बात कर रही हैं.”

Advertisement

इन दो हीरोइन्स के पास गईं एकता

इसके पहले, एकता ने ‘फिल्म कंपेनियन' के साथ बात करते हुए बताया था कि वह नागिन फिल्म के आइडिया के साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के पास गई थीं. उन्होंने बताया, "द डर्टी पिक्चर के बाद, मैंने नागिन को एक फिल्म के तौर पर बनाने का फैसला किया. मैंने उस कॉन्सेप्ट को दो एक्ट्रेस के पास ले जाने का फैसला किया. मुझे आज भी याद है, मैं कैटरीना के पास गई और उन्होंने मुझसे कहा, 'डर्टी पिक्चर के बाद, तुम कुछ हटके बनाना चाहती हो' और मैंने कहा, 'हां, मैं नागिन बनाना चाहती हूं.' उन्होंने मेरी तरफ देखा और सोचा कि मैंने कोई नशा किया है. वह बोलीं, 'क्या तुम सीरियस हो? तुम आज के समय में नागिन नाम की कोई चीज बनाना चाहती हो? क्या लोग इसे देखेंगे?' फिर, मैं PC के पास गई; यह उस समय की बात है जब वह विदेश जा रही थीं."

नागिन फ्रैंचाइज़ी के बारे में

नागिन भारतीय टेलीविज़न की सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल फैंटेसी फ्रैंचाइज़ी में से एक है. इसे एकता कपूर ने बनाया है. यह सीरीज़ इच्छाधारी नागिनों की कहानी है जो इंसान का रूप ले सकती हैं. नागिन 7 पिछले साल 27 दिसंबर को छोटे पर्दे पर ऑन एयर हुआ था. इस सीजन में, सुपरनैचुरल ड्रामा में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल लीड रोल में हैं, साथ ही ईशा सिंह, एलिस कौशिक और करण कुंद्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump