इस देश में भी बनी दृश्यम का रीमेक, रियल लाइफ कपल बने राइवल, अगस्त में होगी रिलीज

इस फिल्म में रियल लाइफ कपल वीनो जी. बास्टियन और मार्शा टिमोथी ऑनस्क्रीन दुश्मन के तौर पर नज़र आएंगे. फिल्म का नाम Ayah, Aku Mau Cerita… है, जो 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडोनेशिया में बना दृश्यम का रीमेक
नई दिल्ली:

अब इंडोनेशिया में भी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का रीमेक बन चुका है और इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में रियल लाइफ कपल वीनो जी. बास्टियन और मार्शा टिमोथी ऑनस्क्रीन दुश्मन के तौर पर नज़र आएंगे. फिल्म का नाम "Ayah, Aku Mau Cerita…"  है, जो 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म फैल्कन पिक्चर्स की मलयालम थ्रिलर Drishyam का इंडोनेशियाई भाषा में रूपांतरण है. इसी फिल्म का हिंदी रिमेक अजय देवगन की दृश्यम है.

इंडोनेशिया में बनेगा दृश्यम का रीमेक

जी. बास्टियन फिल्म में एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं जो अपने परिवार को बचाने के लिए एक बड़े संघर्ष में फंसा हुआ है. वहीं, टिमोथी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो लगातार उनका पीछा कर रही हैं. इस इंडोनेशियाई फिल्म के टाइटल को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करे तो, ये "Dad, I Want to Tell You…" है. इस प्रोजेक्ट को डैनियल रिफ्की ने लिखा और इसे डायरेक्ट भी उन्होंने ने ही किया है. फैल्कन पिक्चर्स की प्रोड्यूसर फ्रेडेरिका ने कहा: ‘हम डैनियल रिफ्की के निर्देशन में इस शानदार कहानी को पर्दे पर उतारने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.'

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

Advertisement

मोहनलाल की दृश्यम

भारतीय फिल्म ‘दृश्यम' को मूल रूप से जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया था. इसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसका चार भारतीय भाषाओं में रूपांतरण किया जा चुका है. इसके अलावा, यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पहुंची है.  इसका एक सिंहली रीमेक और एक चीनी वर्जन "Sheep Without a Shepherd" के नाम से रिलीज हुआ है. मलयालम भाषा की फिल्म “दृश्यम 3” 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई,  जिसने 3 दिनों में ही 100 करोड़ का दुनियाभर में आंकड़ा पार कर लिया है. 

अजय देवगन की दृश्यम

अजय देवगन ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन में काम किया है. इस फिल्म में तब्बू ने महिला पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आईं. अजय और तब्बू एक दूसरे के करीबी दोस्त हैं, लेकिन में दोनों एक-दूसरे से दुश्मन बने हैं. इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया और अभिषेक पाठक, कुमार मंगत, अजीत अंधारे, सरिता पाटिल, कुमार मंगत पाठक इसके प्रोड्यूसर्स है. दृश्यम, 2015 में रिलीज हुई थी. अब फिल्म के तीसरे पार्ट दृष्यम 3 की शूटिंग चल रही है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- तबिंदा सनपाल को पति सतीश के किसी भी लड़की के साथ पार्टी करने से नहीं एतराज, कहा- धनतेरस पर देता है 3 किलो सोना

Featured Video Of The Day
डीजल की तलाश में 7 घंटे तक भटका किसान, किसी तरह आधी रात शुरू की खेत की जुताई
Topics mentioned in this article