Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: 200 करोड़ की ओर कदम बढ़ा रही दृश्यम 3, छठे दिन कमाए इतने करोड़

Drishyam 3 Collection Day 6: मोहनलाल और जीतू जोसफ की जोड़ी ने एक बार फिर कहानी, एक्टिंग और बेजोड़ डायरेक्शन की ताकत को दिखा दिया है. जानें दृश्यम 3 ने छह दिन में कहां से कमाए कितने करोड़.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
नई दिल्ली:

Drishyam Box Office Collection Day 6: मलयालम फिल्मों की कहानी, डायरेक्शन और ट्रीटमेंट कमाल का होता है. बजट भी कम होते हैं और फिल्में धमाल मचा देती हैं. लेकिन 21 मई को मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल का जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी दृश्यम 3 रिलीज हुई. जो एक हिट फ्रेंचाइजी है. मजेदार यह कि इस बार फ्रेंचाइजी पर मोटी रकम खर्च की गई. अब फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. अगर डायरेक्टर जीतू जोसफ की फिल्म इसी तरह चलती रही तो दुनियाभर में जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. आइए जानते हैं फिल्म का कितना है बजट, कितना कर चुकी है कलेक्शन. 

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 | Drishyam Box Office Collection Day 6

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: ओवरसीज 

मोहनलाल और जीतू जोसफ की केमेस्ट्री रंग दिखा रही है. फिल्म को जितना सपोर्ट केरल में मिल रहा है, उससे ज्यादा इसे विदेश से मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, ने छठे दिन दुनियाभर में छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इस तरह विदेश से फिल्म का कलेक्शन 90.70 करोड़ रुपये ग्रॉस पहुंच चुका है.

दृश्यम 3 कलेक्शन डे 6: भारत 

अगर दृश्यम 3 के मलयालम वर्जन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक इसने छठे दिन 6.45 करोड़ रुपये कमाए हैं. ये कलेक्शन 4,668 शो से कमाए हैं. इस तरह फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 79.62 करोड़ रुपये पहुंचे गया है जबकि इसका नेट कलेक्शन 68.60 करोड़ रुपये रहा है. 

दृश्यम 3 का 6 दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

दृश्यम 3 ने भारत में 79.62 करोड़ रुपये और विदेश में 90.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह अगर इसको टोटल किया जाए तो इसने वर्ल्डवाइड 170.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म मजबूत के साथ 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है. 

Advertisement

दृश्यम 3 दिखाती है कि सही-गलत का फैसला हमेशा आसान नहीं होता. पहली दो फिल्मों जितना रोमांच भरा नहीं होने के बावजूद मोहनलाल के फैंस और सीरीज के दीवानों के लिए यह फिल्म देखने लायक है: लता श्रीनिवासन

दृश्यम 3 रिव्यू और आईएमडीबी रेटिंग

दृश्यम 3 को हर जगह से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. एनडीटीवी के रिव्यू में लता श्रीनिवासन ने इसको 5 में से 2.5 स्टार दिए और लिखा कि दृश्यम 3 दिखाती है कि सही-गलत का फैसला हमेशा आसान नहीं होता. पहली दो फिल्मों जितना रोमांच भरा नहीं होने के बावजूद मोहनलाल के फैंस और सीरीज के दीवानों के लिए यह फिल्म देखने लायक है. वहीं दृश्यम को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की रेटिंग मिली है.

Advertisement

बजट और स्टारकास्ट

दृश्यम 3 का बजट आईएमडीबी के मुताबिक, 80 करोड़ रुपये बताया गया है. लेकिन अधिकतर मीडिया रिपोर्टों में इसे 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा. इस तरह फिल्म अपने बजट का दोगुना बॉक्स ऑफिस से कमा चुकी है और इसे आईएमडीबी के वर्डिक्ट में हिट का टैग भी मिल गया है. वैसे भी मोहनलाल को उनकी एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है और उनकी परफॉर्मेंस ने फिल्म को एक बार फिर बचा लिया है. 

इन 4 वजहों से हिट है दृश्यम 3

मोहनलाल की दृश्यम 3 को हिट बनाने वाली ये चार वजहे हैं.

1. फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू
दृश्यम सीरीज और इसके रीमेक पहले ही पहले ही हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में धमाल मचा चुके हैं. तीसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार था.

2. मोहनलाल का स्टारडम
दक्षिण भारत के सुपरस्टार का जन्मदिन और रिलीज डेट ने फैंस को जोड़ा.

3. ओवरसीज पावर
गल्फ देशों में मलयालम ऑडियंस बहुत मजबूत है. फिल्म का बड़ा हिस्सा विदेश से ही आया है. 

4. कॉम्पिटिशन में कोई था ही नहीं
शुरुआती हफ्ते में कोई बड़ी रिलीज नहीं होने से फिल्म को तगड़ा फायदा मिला.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और 200 करोड़ क्लब की राह पर तेजी से बढ़ रही है. मोहनलाल का जादू एक बार फिर काम कर गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई से बंगाल, कुर्बानी पर बवाल! बकरीद से पहले कहां मचा संग्राम?
Topics mentioned in this article