बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनके गले लगाने से डर गई थीं कपिल देव की साली, क्रिकेटर को आना पड़ा था बीच में

रंजीत की खतरनाक स्क्रीन इमेज का असर इतना गहरा था कि जब उन्होंने हाथ मिलाकर गले लगाया, तो कपिल देव की साली घबरा गईं और क्रिकेटर को बीच में आना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल देव की बहन से मिले रंजीत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे चेहरे छिपे हैं, जिन्होंने पर्दे पर डर को एक नई पहचान दी. ये वो दौर था जब खलनायक सिर्फ बुरे नहीं लगते थे, बल्कि सच में खौफ पैदा कर देते थे. उन्हीं में से एक ऐसा नाम, जिसकी आंखों का इशारा ही सीन को डरावना बना देता था. हालात ऐसे थे कि लोग उन्हें फिल्मों से बाहर भी उसी नजर से देखने लगे थे. सोचिए, जब ऐसा ही एक खतरनाक चेहरा अचानक मुस्कुराते हुए सामने आ जाए और गले लगा ले, तो क्या होगा. कुछ ऐसा ही हुआ कपिल देव के परिवार में, जब उनकी साली इस विलेन से मिलीं और पल भर में डर गईं.

डर का दूसरा नाम बन चुका था ये विलेन

ये कहानी है बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रंजीत की. रंजीत ने फिल्मों में ऐसा आतंक मचाया कि उनका नाम ही डर का दूसरा नाम बन गया था. उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी ही काफी होती थी दर्शकों को असहज करने के लिए. यही वजह रही कि उनकी छवि लोगों के दिल-दिमाग में इतनी गहराई से बैठ गई.

ये भी पढ़ें- 1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी

जब गले मिलना भी बन गया खौफ का कारण

ये वही पल था जिसने सबको हैरान कर दिया. एक मुलाकात के दौरान रंजीत ने अपनी आदत के मुताबिक पहले हाथ मिलाया और फिर अपनापन दिखाते हुए गले लगा लिया. लेकिन जैसे ही ये हुआ, सामने खड़ी कपिल देव की साली घबरा गईं. उनके चेहरे पर डर साफ नजर आने लगा. वजह साफ थी, उन्होंने रंजीत को हमेशा फिल्मों में गलत काम करते, खतरनाक हरकतें करते देखा था. उनके दिमाग में वही छवि बैठी हुई थी. तभी माहौल को संभालने के लिए कपिल देव को बीच में आना पड़ा और हंसते हुए कहना पड़ा कि घबराओ मत, ये वैसे नहीं हैं जैसा तुम सोच रही हो.

नाम के पीछे भी है दिल छू लेने वाली कहानी
रंजीत का असली नाम गोपाल बेदी था. फिल्मों में कदम रखते समय उन्हें नया नाम देने की सलाह सुनील दत्त ने दी. उन्होंने ‘रंजीत' नाम सुझाया, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया और इसी नाम से वो हर दिल में बस गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पापा रंजीत जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज, बेटी के एक कमेंट ने जगा दिया अंदर का विलेन, 83 की उम्र में भी आ गया 80s जैसा जोश

इस रेप सीन के बाद घर से निकाल दिया गया था   

रंजीत ने खुद के इंटरव्यू ने बताया था कि शर्मिली फिल्म रिलीज होने के बाद उनके परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया था. रंजीत ने कहा, 'फिल्म में मैंने राखी के बाल खींचे और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की थी. मेरे पिता ने इसे अपमान की तरह लिया और कहा कि मुझे ऐसे रोल की बजाय सेना के मेजर, अधिकारी या डॉक्टर के रोल करने चाहिए थे.' उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें बहुत परेशानी हुई थी. 

Advertisement

रंजीत की कहानी दिखाती है कि कैसे पर्दे पर डरावनी छवि असल जिंदगी में भी लोगों की सोच पर असर डाल सकती है. लेकिन उन्होंने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं माना और हमेशा अपनी एक्टिंग और व्यक्तित्व के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है.

Featured Video Of The Day
Meenakshi Kandwal | Iran US War | क्या Ceasefire टूटने वाला है? Netanyahu ने फिर दहला दिया Lebanon!
Topics mentioned in this article