दूरदर्शन की महाभारत के कंस की वजह से बदली थी अमिताभ बच्चन की जिंदगी, बिग बी ने आगे चलकर यूं उतारा कर्ज

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं वह ना केवल फिल्मों बल्कि टीवी पर भी एक चर्चित चेहरा थे. अपने शुरुआती दौर में भी वो अंग्रेजी थियेटर के एक नामी कलाकार थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोगा कपूर छोटे पर्दे पर कंस के किरदार में खूब मशहूर हुए थे.
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन पर चलने वाली बीआर चोपड़ा की महाभारत 80 के दशक का वो पॉपुलर टीवी शो थी जो सिर्फ एक शो नहीं बल्कि जनता की एक भावना थी. एक शा शो जो जिस वक्त टीवी पर आता था मौहल्ले में सन्नाटा पसर जाता था. यह एंटरटेनमेंट से बढ़कर था जो लंबे समय तक दर्शकों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बना रहा. इस शो का एक एक किरदार आज भी फैन्स के दिमाग में बसा है. आज हम इसी शो के एक किरदार से जुड़ी एक बात आपको बताने जा रहे हैं. ये किरदार था कंस जिसे पर्दे पर निभाया था गोगा कपूर ने. उनके अंदाज और पर्सनैलिटी ने इस किरदार को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया.

लोग असल जिंदगी में भी समझते थे कंस

गोगा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जहां भी जाते लोग उनसे एक ही सवाल किया करते थे. सवाल वही कि आपने अपनी बहन देवकी के साथ इतना अत्याचार क्यों किया? गोगा सिर्फ महाभारत तक सीमित नहीं थे. उन्होंने फिल्मों में भी काम किया. लेकिन ज्यादातर फिल्मों में वह विलेन या फिर हीरो के दोस्त या सपोर्टर के किरदार में नजर आए. हालांकि गोगा अपनी फिल्मों से ज्यादा महाभारत के कंस के रूप में बहुत पॉपुलर हुए.

क्या था गोगा कपूर का असली नाम?

गोगा कपूर अपने स्टेज नेम से बहुत मशहूर हुए. लेकिन उनका असली नाम कुछ और ही था. जब उस नाम से शौहरत दिलाई तो उन्होंने इसी को अपनी पहचान बना लिया. वैसे असल में गोगा का नाम रविंदर कपूर था. 

अमिताभ बच्चन का बना दिया करियर!

गोगा 1960 के दशक में इंग्लिश थियेटर में एक पॉपुलर नाम थे. उस वक्त वही थे जिन्होंने बिग बी को पहला मौका देकर 'अमिताभ बच्चन' बनने की राह दिखाई. बताया जाता है कि गोगा कपूर ने अमिताभ बच्चन को ओथेलो के एक शो के दौरान एक्टिंग करने का मौका दिया था. आगे चलकर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया. बिग बी ये बात नहीं भूले के गोगा ने उन्हें रंग मंच की दुनिया से जोड़ा. Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक जब बिग बी ने प्रकाश मेहरा की जंजीर साइन की तो विलेन के रोल के लिए उन्होंने गोगा कपूर का नाम सजेस्ट किया. इसके बाद गोगा अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में नजर आए. बता दें कि गोगा कपूर ने लंबी बीमारी से चल रही अपनी जंग के बीच 3 मार्च 2011 को 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई एमबीबीएस एक्ट्रेस प्रिया बापट की आपबीती, 'किसिंग सीन में बार-बार रीटेक करवाता रहा हीरो'

Featured Video Of The Day
Israel Attack on Lebanon | Hizbollah के खिलाफ IDF का Operation जारी ! | Breaking | War | Top News
Topics mentioned in this article