Doctor G Box Office Collection Day 5: धड़ाम से गिरा आयुष्मान की फिल्म का कलेक्शन ग्राफ, 5वें दिन हुई बस नाम की कमाई 

फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार रही, लेकिन वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लुढ़क गई.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Doctor G Box Office Collection Day 5
नई दिल्ली:

अलग टॉपिक पर बनी फिल्म डॉक्टर जी से उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. फ्राइडे को रिलीज हुई फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही और फिर इसके बाद कमाई में भी उछाल देखने को मिला. फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. हालांकि सोमवार को मामला थोड़ा लड़खड़ा गया. सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं मंगलवार यानी पांचवे दिन भी फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही. 

आयुष्मान खुराना की कोशिश रहती है कि वे अपनी हर फिल्म से दर्शकों के सामने कुछ नया पेश कर सकें. उनकी फिल्म सोसाइटी को भी मैसेज देने का काम करती है. डॉक्टर जी को भी लेकर आयुष्मान की कुछ ऐसी ही उम्मीदें थीं. यह फिल्म कैंपस कॉमेडी ड्रामा है, जो मेडिकल और डॉक्टरों की जिंदगी की उलझनों पर आधारित है. फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार रही, लेकिन वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह लुढ़क गई. पहले दिन 3.87 करोड़ से खाता खोलने वाली फिल्म ने दूसरे दिन (सैटरडे) 5.22, तीसरे दिन (संडे) 5.94, चौथे दिन (मंडे) 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं पांचवें दिन (मंगलवार) रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कमाई 1.65 करोड़ के आसपास रही. 

बता दें, डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के अलावा शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है. फिल्म को टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी जंगली पिक्चर्स ने बनाया है.

ये भी देखें: मलाइका अरोडा बहन अमृता संग मां के घर पर पहुंचीं

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Petrol-Diesel पर बड़ी खुशखबरी! | LPG Cylinder News | Trump | Modi