लिवर कैंसर से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, आज होगी सर्जरी

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है. दीपिका ने कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने सेहत के बारे में जानकारी दी. दीपिका ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए "सबसे मुश्किल समय" में से एक थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 जून को दीपिका कक्कड़ की सर्जरी
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट लिखा है. इसमें उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ की 3 जून को लंबी सर्जरी होने वाली है और उन्होंने अपने सभी फैन्स से उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने के लिए कहा है. दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका की सर्जरी के बारे में अपडेट शेयर करते हुए एक नोट पोस्ट किया. इससे पहले वायरल इनफेक्शन और फ्लू जैसे लक्षणों के कारण उनकी सर्जरी में देरी हुई थी.

एक्टर ने बताया कि 3 जून उनकी जिंदगी का एक बड़ा दिन होगा, क्योंकि दीपिका की सर्जरी होने वाली है. उन्होंने नोट में लिखा, "दीपिका की सर्जरी कल सुबह होने वाली है. यह एक लंबी सर्जरी होने वाली है... उसे आपकी सभी प्रार्थनाओं और ताकत की सबसे ज्यादा जरूरत है...कृपया उसे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें." एक्टर ने नोट के साथ हाथ जोड़े हुए इमोजी भी शेयर किए.

पिछले हफ्ते, अपने यूट्यूब चैनल पर शोएब और दीपिका ने दीपिका की सेहत के बारे में लंबी बात की थी. उन्होंने कहा कि उस हफ्ते होने वाली सर्जरी को पोस्टपोन कर दिया गया है, क्योंकि दीपिका अभी तक फ्लू से ठीक नहीं हुई हैं.

दीपिका ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि ट्यूमर को हटाने के बाद वह ठीक हो जाएंगी. उन्होंने यह भी बताया कि दीपिका को पित्ताशय में पथरी के कारण दर्द हो रहा था.

दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर

पिछले महीने दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है. दीपिका ने कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने सेहत के बारे में जानकारी दी. दीपिका ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए "सबसे मुश्किल समय" में से एक थे. एक्ट्रेस ने लिखा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं... पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण अस्पताल जाना... और फिर पता चला कि लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है और फिर पता चला कि ट्यूमर दूसरी स्टेज का घातक (कैंसर) है... यह हमारा देखा और अनुभव किया गया सबसे कठिन समय था".

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | India AI Summit Congress Protest: PM Modi ने Expose की Congress की राजनीति?