Dies Irae OTT Release Date: 25 करोड़ बजट 82 करोड़ कमाई, अब OTT पर रोंगटे खड़े करने आ रही ये फिल्म

Dies Irae OTT Release Date: 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई ‘डाइस इरे’ ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 82 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dies Irae OTT release date
Social Media
नई दिल्ली:

मलयालम सिनेमा में एक फिल्म में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. 113 मिनट की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘डाइस इरे' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने ‘A' सर्टिफिकेट दिया था, यानी 18 साल से कम उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघर में नहीं देख सकते. आम तौर पर ऐसे सर्टिफिकेट से फिल्म का बड़ा हिस्सा ऑडियंस अपने आप कम हो जाता है, लेकिन इस फिल्म ने सभी अनुमानों को गलत साबित कर दिया. 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई ‘डाइस इरे' ने दुनिया भर में शानदार कमाई की है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 82 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसका कुल बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये के आसपास था. अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है. जी हां ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है और खबर ऑफीशियल भी हो चुकी है.

जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफीशियल इंस्टा पेज पर जानकारी दी कि ये फिल्म 5 दिसंबर को उनके चैनल पर स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म में प्रणव मोहनलाल लीड रोल में हैं. उनके साथ कलाकारों में सुष्मिता भट्ट, शाइन टॉम चाको सहित कई दमदार अभिनेता शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन राहुल सदाशिवन ने किया है, जिन्हें इससे पहले भी हॉरर जॉनर में सराहा जा चुका है.

हैलोवीन के मौके पर रिलीज होना भी फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हुआ था. दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने खूब कमाई की. प्रणव मोहनलाल पिछले कुछ सालों से लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और अब उनकी यह फिल्म भी 80 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. दर्शक और क्रिटिक्स दोनों इसे प्रणव की अब तक की सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में से एक बता रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Canada Firing News: कनाडा में Drugs कारोबरी Lavjeet Singh के घर Lawrence Gang ने करवाई Firing