वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट है ये 1400 करोड़ कमाने वाली फिल्म, 18 प्लस के दर्शक ही देख सकते हैं मूवी

फिल्म ‘ए’ रेटेड है, यानी सिर्फ 18 साल के ऊपर के लोग ही इसे देख सकते हैं, जबकि वैभव महज 14 साल के हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट है ये 1400 करोड़ कमाने वाली फिल्म

छोटी उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके इंडियन क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में बताया. हालांकि उनकी इस फेवरेट फिल्म का नाम सुन लोग चौंक गए, क्योंकि फिल्म ‘ए' रेटेड है, यानी सिर्फ 18 साल के ऊपर के लोग ही इसे देख सकते हैं, जबकि वैभव महज 14 साल के हैं. वैभव की ये फेवरेट फिल्म है बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने देश और दुनिया भर में अपना डंका बजा रखा है. फिल्म का सीक्वल यानी धुरंधर 2 कल यानी 19 मार्च को रिलीज हो रहा है.

वैभव की पसंद सुन हार्दिक ने थपथपाई पीठ

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बीसीसीआई नमन अवार्ड्स 2026 में एक हल्के-फुल्के रैपिड-फायर राउंड के दौरान, कमेंटेटर हर्षा भोगले वैभव से उनकी फेवरेट फिल्म के बारे में पूछते हैं. इसका जवाब देते हुए वैभव कहते हैं, धुरंधर. हर्षा फिर से हैरानी से पूछते हैं, तो वैभव दोबारा करते है ‘धुरंधर सर'. इस जवाब पर वैभव के साथ बैठे हार्दिक पांड्या उनकी पीठ थपथपाने लगते हैं.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Review: सिनेमाघरों में रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज, धुरंधर 2 का पढ़ें हिंदी रिव्यू

Advertisement

धुरंधर ने तोड़े कमाई के सभी रिकॉर्ड्स

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म न सिर्फ इस साल की बल्कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म ने कुल 1400 करोड़ की कमाई की. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म एक हिंदुस्तानी जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर माफिया और राजनीति की दुनिया में गदर मचाता है. अब फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा है, जो कल यानी 19 मार्च रिलीज हो रही हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 150 करोड़ की कमाई कर ली है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP करेगी 'खेला'? Exit Poll में किसको बहुमत? | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article