Dhurandhar The Revenge: सिनेमाघरों से अभी उतरी भी नहीं धुरंधर, मेकर्स रिलीज करने जा रहे धुरंधर 2 का टीजर

Dhurandhar The Revenge Teaser: इंस्टाग्राम स्टोरीज रणवीर सिंह ने लिखा, "कल 12:12," जिससे फैंस को एक बड़े अपडेट का हिंट मिला. फॉन्ट और कलर से यह कन्फर्म हो गया कि यह स्टोरी धुरंधर 2 के अपडेट के बारे में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar The Revenge Teaser: क्या धुरंधर 2 का एसेट कल 12:12 बजे रिलीज होने वाला है?
नई दिल्ली:

Dhurandhar The Revenge Teaser: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब इसने OTT स्पेस पर भी कब्जा कर लिया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई थी और रिलीज के तीन हफ्तों के अंदर ही इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, आदित्य और अर्जुन रामपाल भी हैं. फिल्म के सभी गाने चार्टबस्टर बन गए और अभी भी ट्रेंड में बने हुए हैं. फिल्म ने अपना शानदार थिएट्रिकल रन खत्म कर लिया है और अब फैंस बेसब्री से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें बड़े साहब का रहस्य सुलझेगा. फिल्म को लेकर रणवीर सिंह ने बड़ा हिंट दिया है. 

 
धुरंधर 2 का थीम

धुरंधर 2 जासूसी, देशभक्ति और व्यक्तिगत बलिदान की थीम को आगे बढ़ाती है. कहानी में लीड किरदार जसकीरत सिंह रंगी, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है.  उनके सामने नई चुनौतियां आएंगी.

धुरंधर 2 का टीजर 3 फरवरी को

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रणवीर सिंह ने लिखा, "कल 12:12." जिससे फैंस को एक बड़े अपडेट का हिंट मिला. फॉन्ट और कलर से यह कन्फर्म हो गया कि यह स्टोरी धुरंधर 2 के अपडेट के बारे में है.  धुरंधर पार्ट टू में बड़े साहब के रहस्य ने फैंस को उत्सुक कर रखा है. चाहे वह अर्जुन रामपाल द्वारा निभाया गया मेजर इकबाल हो, या कोई नया किरदार, इस सवाल का जवाब 19 मार्च को मिल जाएगा.  इसी बीच, धुरंधर 2 के सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. आदित्य धर ने इसे एक फिल्म के तौर पर शूट किया था, लेकिन अंदरूनी तौर पर एक क्रिएटिव फैसला लेते हुए, मेकर्स ने फिल्म को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया. ज्यादातर हिस्से पहले ही फिल्माए जा चुके थे और अब कुछ अतिरिक्त सीन जोड़े जाएंगे.

धुरंधर के बारे में

5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई धुरंधर  में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की. यह हाल के सालों की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  फिल्म का सीक्वल, धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

Featured Video Of The Day
CM Yogi Singapore Visit: सिंगापुर की धरती से योगी ने दिया UP में मेगा निवेश का संदेश | NDTV India