Dhurandhar 2 Movie Review: धुरंधर 2 में पता चली नोटबंदी की असली वजह, अतीक अहमद का पाकिस्तानी कनेक्शन- जानें कैसी है रणवीर की मूवी

Dhurandhar 2 Movie Review: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार करती नजर आ रही है. अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है तो देखने से पहले जान सकते हैं कि कैसी है फिल्म, पढ़ें मूवी रिव्यू.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Dhurandhar 2 Movie Review: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मूवी रिव्यू
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • धुरंधर द रिवेंज 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई, जो धुरंधर 2 का सीक्वल है
  • धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है
  • निर्देशक आदित्य धर ने भारत की महत्वपूर्ण घटनाओं और नोटबंदी की असली वजह का फिल्म में खुलासा किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Dhurandhar 2 Movie Review: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई था और सुपरहिट रही थी. धुरंधर और धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि 1400 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ भारत की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया. ऐसे में धुरंधर 2 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. इस बार फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है. हालांकि 18 मार्च 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे. हमने भी आपके लिए इस स्पेशल शो को देखा और लाए हैं फिल्म का रिव्यू. जानिए पूरी डिटेल, फिल्म कैसी रही, कराची में रणवीर सिंह का कहर कितना भयंकर रहा और उन्होंने पाकिस्तान से भारत का बदला किस शानदार अंदाज में लिया. 

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release, Review LIVE Updates: धुरंधर 2 रिव्यू, राम गोपाल वर्मा ने कहा शोले भी फेल, धुरंधर द रिवेंज की प्री रिलीज शो में हुई देरी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की स्टोरी

फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रांगी के किरदार से होती है. जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है. इसी बदले के चक्कर में वो जेल पहुंच जाता है. जसकीरत उर्फ जस्सी फौजी बनना चाहता है, लेकिन वो जेल पहुंच जाता है. जेल में वहां मिलता है अजय सान्याल और उसे पाकिस्तान भेजता है मिशन पर. फिर जसकीरत बन जाता है हमजा अली मजारी. कहानी को कुछ-कुछ रहमान डकैत की मौत से शुरू किया जाता है. फिर अरशद पप्पू को दिखाया जाता है. इस तरह फिल्म आगे बढ़ती है. लेकिन हमजा कुछ समय बाद ही किंग ऑफ ल्यारी बन जाता है. फिर अपने मिशन को अंजाम देता है. जानें कैसे, ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी. लेकिन कुल मिलाकर यह एक पार्ट फिल्म थी, जिसे दूसरे पार्ट में जबरदस्ती खींचा गया.

धुरंधर द रिवेंज का डायरेक्शन

आदित्य धर ने इस फिल्म में बहुत ही कमाल किए हैं. आदित्य धर ने धुरंधर 2 में आज तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है और बता दिया है कि भारत में नोटबंदी की असली वजह क्या थी. आदित्य धर ने भारत की कई अहम घटनाओं को इतनी आसानी से यहां बता दिया है कि हैरत होती है. उन्हें इन घटनाओं के पीछे की इतनी गहराई से जानकारी है कि हैरत होती है. मतलब उनकी रिसर्च अलग ही लेवल की है और कई सवाल भी खड़े करती है. धुरंधर 2 एक समय पर आकर डॉक्युमेंट्री का एहसास देती है. आदित्य धर ने एक फिल्म के जरिये भारत के तत्कालीन इतिहास से जुड़े सवालों के आसानी से जवाब दे दिए हैं. सिर्फ धुरन्धर 2 देख लीजिये और  फिर आप भी नॉलेज के धुरंधर बन जाएंगे. 

Advertisement

फिल्म फर्स्ट हाफ में थोड़ी खींची हुई लगती है. पुराने गानों का खूब इस्तेमाल हुआ है. फिल्म में बड़े साब का खुलासा आदित्य ने किया लेकिन ये बहुत ही खोखला निकला. फिल्म का इंटरवल दिलचस्प किया. हालांकि इंटरवल के बाद एक्शन सीन को खींचा गया है. फिल्म में इस बार मैलोड्रामा देखने को मिला है. पहले पार्ट जैसा पेस और स्वैग मिसिंग लगता है. आदित्य धर ने इस पार्ट पर ज्यादा मेहनत नहीं की है और सारा भरोसा पहले पार्ट की कामयाबी पर छोड़ा है. गाने भी मिसमैच हैं. 

धुरंधर 2 में एक्टिंग

धुरंधर 2 में एक्टिंग के मामले में रणवीर सिंह का कोई जवाब  नहीं. पार्ट चाहे पहला हो या दूसरा, रणवीर सिंह का कोई सानी नहीं. जसकीरत बिल्कुल जसकीरत जैसा ही लगता है, और हमजा, हमजा जैसा. रणवीर ने दोनों ही किरदारों एकदम अलग तरीके से किया है. धुरंधर की जान और शान रणवीर सिंह ही हैं. पहले 20-25 मिनट में तो लाजवाब हैं. हालांकि धुरंधर 2 में उन्हें गहराई से दिखाना चाहिए था, लेकिन यहां आदित्य रणवीर की दहाड़ को दिखा नहीं सके. इसके बाद राकेश बेदी ने दिल जीतने वाली एक्टिंग की है. संजय दत्त भी बढ़िया हैं. अर्जुन रामपाल ठीक-ठाक हैं.

Advertisement

धुरंधर द रिवेंज वर्डिक्ट

धुरंधर सीरीज अगर आपने शुरू कर ली हैं तो यह फिल्म आप जरूर देख सकते हैं. रणवीर सिंह की एक्टिंग देखनी है तो यह फिल्म मस्ट वॉच है. एक एक्टर कैसा है और उसका काम, तो यह फिल्म आपके लिए ही है. बाकी अगर धुरंधर जैसा पेस और सॉन्ग, और कैरेक्टर की आपको तलाश होगी तो निराशा होगी क्योंकि धुरंधर कम्प्लीट फिल्म थी, जबकि धुरंधर 2 जबरदस्ती में बनाई गई फिल्म है. फिर आदित्य धर ने सच्ची घटनाओं के साथ जो मजाक किया है, उसके लिए भी इस फिल्म को याद किया जाएगा. धुरंधर 2 देखनी है या नहीं, आपके स्वविवेक पर है. 

रेटिंग: 3 स्टार
डायरेक्टर: आदित्य धर
कलाकार: रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | Iran US Ceasefire: Trump कभी भी अपने फैसले से पलट सकते हैं?