'धुरंधर 2' के सेट पर अर्जुन रामपाल को लगी चोट, इलाज करने आए डॉक्टर ने मांगी सेल्फी तो आदित्य धर ने दे दिया रोल

डॉ. अशोक ने 'द बताया मैं बस रणवीर सिंह के साथ एक फोटो चाहता था. जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह छोटी सी गुजारिश फिल्म में एक रोल दिला देगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अर्जुन रामपाल का इलाज करने आए डॉक्टर ने मांगी सेल्फी तो आदित्य धर ने दे दिया रोल
नई दिल्ली:

कलाख गांव के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. सनी अशोक ने जब से धुरंधर में काम किया है. तब से वह अपनी बॉलीवुड वाली शोहरत का हर पल खूब मजा ले रहे हैं. 'धुरंधर 2' की शूटिंग पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर की गई थी, जिसमें लुधियाना के पास एक रेलवे ट्रैक और जिले का शाहनेवाल एयरपोर्ट भी शामिल है. 8 जुलाई 2025 को डॉक्टर को 'धुरंधर' के सेट पर बुलाया गया था. दरअसल रेलवे ट्रैक पर फिल्माए जा रहे एक चेज सीक्वेंस (पीछा करने वाले सीन) के दौरान अर्जुन रामपाल के सिर में चोट लग गई थी.

अर्जुन रामपाल का इलाज आए थे डॉ. अशोक 

 इससे वहां सब घबरा गए थे, क्योंकि ऐसा लग रहा था कि अर्जुन को स्कैन और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ेगी." तब डॉ. अशोक को बुलाया गया. उन्होंने चोट ज़्यादा गंभीर नहीं थी. मैंने उनके रिफ्लेक्स चेक किए. सब खुश थे कि वह ठीक हैं."  डॉ. अशोक ने 'द ट्रिब्यून' से बातचीत में बताया, शूटिंग टीम ने तीन दिन बाद 11 जुलाई की रात को डॉ. अशोक को फिर से बुलाया, जब शाहनेवाल एयरपोर्ट पर शूटिंग का एक शेड्यूल चल रहा था. डॉ. अशोक बस रणवीर सिंह के साथ एक फोटो चाहते थे. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनकी यह छोटी सी गुजारिश उन्हें फिल्म में एक रोल दिला देगी.

रणवीर से साथ सेल्फी मांगने पर दे दिया रोल 

उन्होंने कहा, "मैंने रणवीर से एक फोटो मांगी, जिस पर उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पर रखा और कहा, 'भाई, सिर्फ फोटो क्यों? हम तुम्हें फ़िल्म में ही ले लेंगे.'" "मुझे लगा कि वह मज़ाक कर रहे हैं." आदित्य धर ने तुरंत रणवीर के इस आइडिया पर हामी भर दी. आदित्य धर ने वहीं पर समझाया कि एक सीन में घायल रणवीर सिंह को विमान से उतरते समय मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत होगी.

फिल्म में डॉ. के रोल में हैं डॉ. अशोक 

 डॉ. अशोक ने 'द ट्रिब्यून' को बताया, इस तरह डॉ. अशोक को फिल्म में कास्ट कर लिया गया. "फिल्म में मेरा यही सीन है, भले ही वह सिर्फ एक पल का ही क्यों न हो." यह शॉट एक ही टेक में पूरा हो गया. " आदित्य धर ने मेरी तारीफ करते हुए कहा कि मैंने बहुत ही नैचुरल एक्टिंग की है. मैंने एक बार भी कैमरे की तरफ नहीं देखा और ठीक वैसे ही बर्ताव किया, जैसा कोई डॉक्टर किसी घायल भारतीय हीरो को विमान से उतरते हुए देखकर करता."

एक्टिंग के जुनून के लिए छोड़ी लॉ की पढ़ाई, कभी बना रेखा का प्रेमी तो कभी बना पति, बेकाबू भीड़ के बीच दी रोमांटिक सीन, लाहौर में मिला नेशनल अवॉर्ड

फिल्म की शूटिंग के दौरान सितारों से हुई मुलाकातों के अपने अनुभव साझा करते हुए डॉ. अशोक ने आगे कहा, "फ़िल्म की पूरी टीम और खास तौर पर रणवीर और अर्जुन रामपाल, बहुत ही जमीन से जुड़े हुए और मिलनसार लोग थे." डॉ. अशोक के परिवार का बॉलीवुड से एक और भी रिश्ता है. उनके पिता डॉ. दविंदर अशोक पंजाब में धर्मेंद्र के दोस्तों में से एक थे. डॉ. अशोक के पास बचपन की कुछ ऐसी प्यारी यादें हैं, जब वह अपने पिता के साथ भारतीय सिनेमा के असली "ही-मैन" धर्मेंद्र से मिले थे.
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
प्लीज अमेरिका जंग खत्म मत करना... ईरान के खिलाफ सऊदी अरब ने ये क्या बोल दिया