OTT पर आने से पहले धुरंधर 2 की आखिरी दहाड़, रणवीर सिंह की फिल्म बनाने जा रही ये लास्ट रिकॉर्ड

OTT पर रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. 1148.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी यह फिल्म अब 1150 करोड़ क्लब में एंट्री से महज कुछ ही दूर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT पर आने से पहले एक लास्ट रिकॉर्ड बनाने जा रही धुरंधर 2

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म, 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने के बाद से ही लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स बनाती रही है और अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. 4 जून, 2026 को जियो हॉटस्टार पर इसका OTT प्रीमियर होने वाला है. लेकिन इसके पहले फिल्म एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए 77 दिन हो चुके हैं और फिल्म एक नए रिकॉर्ड बनाने जा रही है. आइए जानते हैं कि वह कौन सा नया रिकॉर्ड है जिसे आदित्य धर की ये फिल्म अब रचने वाली है.

'धुरंधर: द रिवेंज' ने की धुआंधार कमाई

19 मार्च, 2026 को रिलीज होने के बाद फिल्म ने अकेले पहले हफ्ते में ही जबरदस्त 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते तक इसने 263.65 करोड़ रुपये और जोड़े, और तुरंत ही ओरिजिनल फिल्म 'धुरंधर' के 840.20 करोड़ रुपये के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये का मील का पत्थर पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह पहली मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म बन गई.

चौथे हफ्ते में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, यह थ्रिलर 54.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ मजबूती से टिकी रही, और फिर पांचवें हफ्ते में 19.52 करोड़ रुपये के साथ 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया. सातवें हफ्ते में 5.58 करोड़ रुपये, आठवें हफ्ते में 3.89 करोड़ रुपये, नौवें हफ्ते में 2.19 करोड़ रुपये और आखिर में कुल मिलाकर...10वें हफ्ते में 1.45 करोड़.

कौन सा नया रिकॉर्ड बनाने वाली है धुरंधर 2?

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2 ने 77वें दिन भारत में कुल 233 शोज से 7 लाख रुपए तक का कलेक्शन किया है. 76 दिनों में टोटल कलेक्शन 1148.95 करोड़ तक पहुंचा और यह अब ये फिल्म 1150 का रिकॉर्ड बनाने से महज कुछ ही दूर है. ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये आंकड़ा भी फिल्म पार कर लेगी.

Advertisement

'धुरंधर 2: द रिवेंज' के ओटीटी रिलीज में क्या होगा खास?

229 मिनट के लंबे रनटाइम वाली 'धुरंधर 2: द रिवेंज' एक जबरदस्त जासूसी थ्रिलर है, जो आदित्य धर की मशहूर डुओलॉजी को पूरा करती है. कहानी एक डीप-कवर इंडियन एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है. यह एजेंट कराची के सबसे खतरनाक सामाजिक-राजनीतिक नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए अंडरकवर रहता है, ताकि 26/11 हमलों के पीछे के मास्टरमाइंड्स को एक-एक करके खत्म कर सके.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 9 करोड़ में बनी वो हॉरर फिल्म, जिसने 7 दिन में कमा डाले 1400 करोड़, थिएटर में गूंज रही चीखने चिल्लाने की आवाजें

Advertisement

इंडियन फैन्स 4 जून, 2026 से जियो हॉटस्टार पर इस एक्सक्लूसिव, अनरेटेड "Raw & Undekha" कट को देख पाएंगे. इसका प्रीमियर शाम 7:00 बजे एक खास 30 मिनट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' प्री-शो के साथ शुरू होगा. इसके बाद 5 जून से इसे पूरी तरह से ऑन-डिमांड देखा जा सकेगा, जिसमें थिएटर में रिलीज के दौरान हटाए गए बिना किसी काट-छांट वाले डायलॉग और सीन भी शामिल होंगे.

Featured Video Of The Day
महायुद्ध, तेजसंकट और सियासत, राहुल गांधी ने क्या 'भविष्यवाणी' की?
Topics mentioned in this article