1000 करोड़ के क्लब में धुरंधर 2, मगर इन दो फिल्मों का सिंहासन नहीं हिला सके रणवीर सिंह

आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर 2 ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1000 करोड़ के क्लब में धुरंधर 2
Social Media

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है. हालांकि फिल्म 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है. यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर 2 जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी. आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं. जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है. 

धुरंधर 2 का कलेक्शन

वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है. फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है.

धुरंधर 2 की रफ्तार हुई धीमी

ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं. जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है. ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है.

ये भी पढ़ें: सिल्वर स्क्रीन पर बहनें, मगर असल जिंदगी में जानी दुश्मन थी ये दो एक्ट्रेस, देता थीं एक-दूसरे को कंपटीशन, एक ने छोड़ी दुनिया

Advertisement

पुष्पा और बाहुबली 2 पीछे

धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है. अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि 'बाहुबली-2' का 1,034 करोड़ रुपए है. धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी. फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत-बंगला' की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के आगे अमेरिकी सेना बिखर गई? | Donald Trump | Dekh Raha Hai India