धुरंधर साइन करने को लेकर असमंजस में थे संयज दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना, सिर्फ इस एक्टर ने भरी थी हामी

शुरू में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर पक्के नहीं थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर साइन करने को लेकर असमंजस में थे संयज दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. पहले पार्ट की सफलता के बाद दूसरे पार्ट बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. फिल्म की स्टारकास्ट शानदार है और सभी ने अपने करियर की उम्दा एक्टिंग फिल्म में की है. हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि फिल्म की कास्ट फिल्म में काम करने को लेकर पहले अनिश्चित थी. आदित्य धर की इस फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स ने फिल्म से जुड़ने से पहले थोड़ा समय लिया. इसके उलट, आर. माधवन ही एकमात्र ऐसे एक्टर थे जिन्होंने तुरंत हां कर दी.

उन्होंने कहा, "शुरू में तो अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर पक्के नहीं थे. सिर्फ आर. माधवन ने ही हां कहा.  बाकियों को राजी होने में थोड़ा समय लगा. आदित्य और मैं कई लोगों के नामों पर विचार कर रहे थे और सच कहूं तो, पहले हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम इतने बड़े सितारों को कास्ट कर पाएंगे."

छाबड़ा ने आगे बताया कि एक्टर्स ऐसे रोल करने में क्यों हिचकिचाते हैं. उन्होंने इसकी वजह 'स्क्रीन टाइम', फिल्म में दिखने का समय को लेकर एक्टर्स की चिंताओं को बताया. उन्होंने समझाया कि हमारी टीम ने फिल्म में किरदारों के दिखने की अवधि के बजाय उनके 'असर' पर ज्यादा ध्यान दिया.

माधवन और अर्जुन फिल्म के सेट पर सिर्फ 12 दिनों के लिए ही आए थे. ज्यादातर एक्टर्स को इस बात की चिंता रहती है कि उन्हें फिल्म में कितना स्क्रीन टाइम मिलेगा. हमने उनसे कहा कि यहां सिर्फ 'असर' मायने रखता है. अगर आप माधवन के रोल को देखें, तो सिर्फ 12 से 14 दिनों के काम के बावजूद, उनके किरदार का असर बहुत जबरदस्त है."

Advertisement

 Dhurandhar: The Revenge अब हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज हो चुकी है. रणवीर सिंह के मुख्य किरदार वाली इस फिल्म में सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए. 

Featured Video Of The Day
Jewar Airport Inauguration के मौके पर CM Yogi: 'ये नए भारत की तस्‍वीर... नोएडा एयरपोर्ट की नई' | UP