Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: धुरंधर 2 की आंधी में उड़ी 1000 करोड़ी 4 बड़ी फिल्में, तेरह दिन में बटोरे इतने करोड़

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 भारत में एक और मील का पत्थर छूने की ओर बढ़ रही है. फिल्म भारत में 900 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: धुरंधर 2 की आंधी में उड़ी 1000 करोड़ी 4 बड़ी फिल्में

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 भारत में एक और मील का पत्थर छूने की ओर बढ़ रही है. फिल्म भारत में 900 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को, फिल्म ने 14.44 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 886.61 करोड़ रुपये हो गया. वहीं Sacnilk के अनुसार, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,061.24 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है. 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13

धुरंधर 2 भारत भर में 8,433 शो में दिखाई जा रही है. फिल्म भारत का ग्रॉस कलेक्शन अब 1,061.करोड़ रुपए हो गया है. इसमें से, फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे बड़ा योगदान देने वाला रहा, जिसने 7,397 शो में 24.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 9 करोड़ जोड़े. तेलुगू डब शो से 29 लाख मिले, जिसमें 711 शो में 18.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि तमिल शो से 17 लाख की कमाई हुई, जिसमें 325 शो में 20.0% ऑक्यूपेंसी रही.

हर दिन बनाए नए रिकॉर्ड

धुरंधर 2: द रिवेंज भारत और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपनी ब्लॉकबस्टर दौड़ जारी रखे हुए है और 19 मार्च को रिलीज होने के बाद हर दिन नए रिकॉर्ड गढ़ रही है. पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ की कमाई के साथ एक मजबूत शुरुआत करने के बाद, फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसने अपने शुरुआती वीकेंड में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी और रविवार को 114.85 करोड़ के शिखर पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: कोर्ट केस के चलते संजय दत्त को छोड़नी पड़ी थी ये फिल्म, सुनील शेट्टी बने गेम चेंजर, 7 करोड़ के बजट में बनी तोड़े कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Advertisement

वीकडेज में आमतौर पर आने वाली गिरावट के बावजूद, फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ₹674.17 करोड़ के भारी-भरकम नेट कलेक्शन के साथ अपनी पकड़ बनाए रखी. दूसरे हफ्ते में भी डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. 9वें दिन फ़िल्म ने ₹41.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद वीकेंड पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला—10वें दिन ₹62.85 करोड़ और 11वें दिन ₹68.10 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ.

धुरंधर 2 हिंदी ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 देश में नेट कलेक्‍शन के मामले में भले ही पुष्पा 2 से कुछ पीछे हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये अल्लू अर्जुन की फिल्‍म से आगे निकल गई है. 12 दिनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म में अभी तक पुष्पा 2 सबसे आगे थी. इस फिल्म ने देश में 12 दिनों 929 करोड़ कमाए थे, जबकि धुरंधर ने अब तक 886.61 करोड़ कमाए हैं. लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई में धुरंधर ने 1392 करोड़ से अधिक की कमाई की है, जबकि पुष्पा 2 ने 12 दिनों में 1334 करोड़ रुपए कमाए थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जेल जा चुके राजपाल यादव को भूत बंगला में मिली सबसे कम फीस! को-स्टार अक्षय कुमार ने कहा- शॉर्टकट से पैसे...

इन फिल्मों को भी चटाई धूल 

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस फिल्म ने KGF चैप्टर 2 के 859 करोड़ रुपये के भारतीय नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. वहीं RRR के 782.20 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है. इतना ही नहीं, कल्कि 2898 AD की 646 करोड़ की कमाई को भी मात दे दी है. आपको बता दें कि इन सभी फिल्मों का कलेक्शन दुनियाभर में 1000 करोड़ से अधिक है. 

Featured Video Of The Day
Vizhinjam Port: अदाणी ग्रुप के पोर्ट पर 'कतार' में दुनिया, समुद्री कारोबार का चैंपियन बनेगा विझिंजम?