डेविड धवन ने राकेश बेदी को कहा था- 'चाल चेंज हो गई', धुरंधर 2 एक्टर ने दिया जवाब

राकेश बेदी की अगली फिल्म डेविड धवन की है जवानी तो इश्क होना है, जिसमें वरुण धवन भी नजर आएंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राकेश बेदी ने डेविड धवन के कमेंट का दिया जवाब
नई दिल्ली:

राकेश बेदी इन दिनों अपने लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. लेकिन हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन ने राकेश बेदी पर कमेंट करते हुए कहा, यार तेरी चाल बदल गई है. इस पर अब राकेश बेदी ने रिएक्शन दिया है और कहा कि डायरेक्टर के साथ उनका क्लोज बॉन्ड है. 

डेविड धवन ने कही थी ये बात

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में डेविड धवन ने कहा था, हमारी दोस्ती को 50 साल हो गए हैं. उन्होंने मेरी मेरी कई फिल्मों में काम किया है. वह इसमें (है जवानी तो इश्क होना है) में भी हैं. मैंने उनसे कहा, 50 साल पहले वह तुम्हें नहीं जानते थे. वह अब आपको पहचान रहे हैं. वह अच्छे एक्टर ऐं और हमेशा से अच्छे एक्टर रहे हैं. मैंने कहा, आप 70 साल क्रॉस कर रहे हैं और अब आपको पॉपुलैरिटी मिल रही है. लेकिन यह अच्छा है और यह वह डिजर्व करते हैं. 

ये भी पढ़ें- 90 के दशक का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान

राकेश बेदी ने दिया जवाब

इसके साथ ही राकेश बेदी में धुरंधर फिल्म के बाद आए बदलाव पर डायरेक्टर ने कहा, आप उनके चलते के तरीके से स्पार्क देख सकते हैं. यार तेरी चाल चेंज हो गई. हमारी बात होती रहती है. वह मेरे क्लासमेट हैं. एफटीआईआई में हमारी साथ में रैगिंग हुई. यह अमेजिंग है. वहीं अब राकेश बेदी ने मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरी चाल हमेशा से सेम है. 

Advertisement

राकेश बेदी और डेविड धवन के बारे में 

राकेश बेदी और डेविड धवन अच्छे दोस्त ही नहीं बल्कि लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने हीरो नंबर वन, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, बड़े मियां छोटे मियां और दुल्हन हम ले जाएंगे में साथ काम किया है. 

ये भी पढ़ें- रामायणम् के लक्ष्मण की वाइफ है टीवी की दूसरी एकता कपूर, हिट शोज हैं पहचान, पंजाबी इंडस्ट्री की कहलाती हैं शान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Chicken Neck पर CM Suvendu का बड़ा फैसला, ग्राउंड रिपोर्ट से समझिए इसके मायने!
Topics mentioned in this article