धर्मेंद्र के पैर पर बैठी गिलहरी ने उतरने से किया इंकार, लुटाया इतना प्यार कि धरम पाजी भी बोले हमें इनसे सीखना चाहिए

धरम पाजी ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक गिलहरी उनके साथ खेलती नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धरम पाजी से हुआ गिलहरी को प्यार
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन यानी कि धर्मेंद्र यानी अपने धरम पाजी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक गिलहरी उनके पैर पर चलती नजर आ रही है. आप देखेंगे कि वो गिलहरी धरम पाजी के पैर से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी. जूते की तरफ चलकर गई लेकिन फिर वहीं ठहर गई. ऐसा लग रहा था जैसे कि उसने ठान ही लिया था उनके साथ ही रहेगी. गिलहरी की ये जिद देख एक शख्स बीच में आता है और उसे धर्मेंद्र के पैर से हटाने के लिए हाथ से पकड़ कर साइड करता है.

ये वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, लव यू ऑल और इसके साथ कई दिल वाले इमोजी बनाए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है. एक ने कमेंट किया, चरण स्पर्श पाजी, ये गिलहरी आपके साथ खेलना चाहती है. आजकल आप बहुत बिजी हैं. ये आपसे खेलने का टाइम मांग रही है. देखिए सब आपको कितना प्यार करते हैं. इस धरती पर ऐसा कोई नहीं जो आपको नहीं चाहता. इस वीडियो पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी एक किसिंग इमोजी बनाने के साथ साथ एक इविल आई भी लगाई ताकि उनके पापा को किसी की नजर ना लगे.

धर्मेंद्र ने की तारीफ तो रो पड़ीं जन्नत

बता दें कि धर्मेंद्र कुछ समय पहले छोटे पर्दे के शो लाफ्टर शेफ में नजर आए थे. इस शो में अली गोनी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक हर एक कंटेस्टेंट ने उनके लिए खाना बनाया. जन्नत के हाथ का खाना चखकर जब उन्होंने तारीफ की तो जन्नत जुबैर रहमानी इतनी इमोशनल हुईं की रो पड़ी थीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump के दावों पर US Intelligence Report का बड़ा पर्दाफाश, Iran Nuclear Program सच