जब धर्मेंद्र ने पकड़ ली थी बाघ की पूंछ, एक्शन सीन देखकर सेट पर खड़े हो गए सबके रोंगटे

धर्मेंद्र को फिल्मी पर्दे के हीमैन के तौर पर याद किया जाता है लेकिन ये नाम उन्हें मिला कैसे और क्यों? फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने उन्हें लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर आप समझ जाएंगे कि उन्हें ऐसा नाम क्यों मिला होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब सेट पर सबने देखा धर्मेंद्र का हीमैन अवतार
Social Media
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र को ही मैन यूं ही नहीं कहा जाता. उनके किस्से और कहानियां सुनकर वाकई ऐसा लगता है कि ये टाइटल अगर किसी को दिया जा सकता है तो वह धर्मेंद्र ही हैं और शायद ही अब कोई ऐसा एक्टर हो जिसे उसकी दिलेरी की वजह से ये टाइटल दिया जाए. आज हम दिलेरी और धरम पाजी की बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल में हमारी मुलाकात सीनियर प्रोड्यूसर केसी बोकाड़िया से हुई. आज का अर्जुन, इंसाफ कौन करेगा, तेरी मेहरबानियां जैसी फिल्में बना चुके बोकाड़िया ने धर्मेंद्र के साथ एक एक्शन सीन के बारे में ऐसा किस्सा सुनाया कि सुनकर दिल रोमांच से भर गया और साथ ही हैरत भी हुई कि आखिर कोई इतना हिम्मतवाला कैसे हो सकता है.

धर्मेंद्र ने पकड़ ली थी बाघ की पूंछ!

केसी बोकाड़िया ने बताया कि फिल्म इंसाफ कौन करेगा में धर्मेंद्र का एक फाइट सीन बाघ के साथ रखा गया था. हमारे पास एक एक्सपर्ट थे जो जानवरों के साथ काम करते थे. हमने उनकी मदद से सीन सेट किया. शॉट के लिए धर्मेंद्र ने दो पेग लगाए और मैदान में उतर आए. इसके बाद तो धर्मेंद्र हिम्मत के डोज से फुली लोडेड थे. बाघ को धर्मेंद्र के कंधे पर छोड़ा गया तो वो उतर कर जाने लगा इस पर धरम पाजी ने उसकी पूंछ पकड़ी और बोले ओ...जा कहां रहा है और इस तरह ये सीन शूट किया गया. बता दें कि इंसाफ कौन करेगा साल 1984 में आई थी. इस फिल्म में रजनीकांत, धर्मेंद्र, अमरीश पुरी, प्राण जैसे दिग्गज कलाकार थे. यह उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी. 

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला बॉलीवुड का इकलौता एक्टर, SRK-सलमान को पछाड़ा, फैंस कहेंगे- ससुर की राह पर

Featured Video Of The Day
बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन