VIRAL VIDEO: देवरानी ने जेठानी को दी डांस में जोरदार टक्कर तो बड़ी बहू का फूल गया मुंह, लोग बोले- हर शादी का यही हाल है... 

शादी का सीजन हो और डांस ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. शादी में दूल्हा दुल्हन तो डांस करते ही हैं, लेकिन शादी में डांस करने का सालों से सपना दूल्हे की भाभियों का रहता है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
देवरानी ने जेठानी को दी डांस में जोरदार टक्कर
नई दिल्ली:

शादी का सीजन हो और डांस ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. शादी में दूल्हा दुल्हन तो डांस करते ही हैं, लेकिन शादी में डांस करने का सालों से सपना दूल्हे की भाभियों का रहता है. वहीं हाल ही में दूल्हे की भाभी यानी की देवरानी और जेठानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की देवरानी और जेठानी शादी में जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. या कह सकते हैं की देवरानी जमकर अपनी जेठानी को डांस में टक्कर देती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की ये मीठी नोकझोक फैन्स को बेहद पसंद आ रही है. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की देवरानी और जेठानी डांस की इस जंग में एक दूसरे को टक्कर देती दिखाई दे रही हैं, लेकिन इस डांस की रेस में देवरानी आगे निकल जाती हैं और जेठानी जी का मुंह फूला नजर आता है. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें इस वीडियो को अभी तक 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?