डांस के लिए ट्रोल होने वालीं दीपिका सिंह ने चौंकाया, आंखों पर पट्टी बांधकर किया 'डोला रे डोला', फैंस बोले- इस बार ऐश्वर्या-माधुरी फेल

अभिनेत्री दीपिका सिंह ने हाल ही में अपने मौजूदा शो 'मंगल लक्ष्मी' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फिल्म के सुपरहिट 'डोला रे डोला' गाने पर आंखों पर पट्टी बांधकर अनोखे अंदाज में डांस किया. एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका सिंह का डांस वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री दीपिका सिंह ने हाल ही में अपने मौजूदा शो 'मंगल लक्ष्मी' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फिल्म के सुपरहिट 'डोला रे डोला' गाने पर आंखों पर पट्टी बांधकर अनोखे अंदाज में डांस किया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल, इस्टाग्राम पर शूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (शूट के दौरान के पल) की कुछ लम्हें शेयर कीं. इसको लेकर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “डोला रे डोला ब्लाइंडफोल्डेड टास्क की कोरियोग्राफी, आज के एपिसोड से!”

दीपिका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, एक्ट्रेस को लाल, गुलाबी और पीले रंगों वाले एक चमकीले और भारी कढ़ाई वाले पारंपरिक लहंगे में देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने बारीकी से डिजाइन की गई चोली और दुपट्टा पहना है. उन्होंने अपने लुक को चोकर, कई लेयर वाले हार, चूड़ियों और झुमकों से सजाया है, जो कि उनके लुक को काफी सूट कर रहा है.

'दिया और बाती हम' से शोहरत

वहीं, दीपिका सिंह के एक्टिंग करियर की बात करें तो, वह एक दशक से भी ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं. उन्हें 2011 में आई मशहूर टीवी शो 'दिया और बाती हम' से शोहरत के साथ-साथ हर घर में पहचान मिली. उस समय, यह सीरियल अपने दौर के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक था. शो में उनके साथ अनस राशिद, नीलू वाघेला, कनिका माहेश्वरी और अन्य कलाकारों ने भी काम किया था.

Advertisement

दीपिका ने संध्या राठी का किरदार निभाया था, जो एक आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखती है और साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाती है. शो की कहानी उसके आईपीएस अधिकारी बनने के सपने के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से हो जाती है, जो पेशे से 'हलवाई' होता है और जिसने कोई खास पढ़ाई-लिखाई नहीं की हुई है. कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद संध्या का पति अपनी पत्नी को समझता है. उसके सपने और काबिलीयत का कद्र करते हुए, तमाम मुश्किलों के बावजूद उसे पूरा करने में उसकी हर कदम पर मदद करता है.

सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं डांस वीडियोज 

'दिया और बाती हम' के बाद पिछले कुछ सालों में, दीपिका एकता कपूर के शो 'कवच, महाशिवरात्रि' और अन्य टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल, वह 'मंगल लक्ष्मी' शो में एक अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं.  अभिनेत्री की निजी जिंदगी की बात करें तो, दीपिका सिंह ने 'दिया और बाती हम' के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की है, और इस कपल का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है. एक्टिंग के अलावा, वह पिछले कुछ सालों से पूरे जुनून के साथ ओडिसी डांस भी सीख रही हैं. इसी के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है.

यह भी पढ़ें: वो एक्ट्रेस, जिसके पास है अपना प्राइवेट आइलैंड, फिल्मों में फ्लॉप फिर भी एक अरब से ज्यादा संपत्ति, देती है दीपिका, आलिया, कैट को टक्कर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: कौन हैं AAP के 7 बगावती सांसद? | Swati Maliwal | Arvind Kejriwal |Breaking