दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी करेंगी फुल ऑन एक्शन, राका के सेट से आई तस्वीरों में दिखी दमदार झलक

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के साथ साथ अपनी फिल्म राका को लेकर भी चर्चा में हैं. अब फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे एक्शन करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राका में दिखेंगे दीपिका पादुकोण का एक्शन अवतार
Social Media
नई दिल्ली:

राका को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है और बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं. टीम ने पहले ही कन्फर्म कर दिया था कि वो फिल्म में एक बहुत ही जरूरी रोल निभा रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग जारी रखेंगी. अब नई डिटेल्स से ये और साफ हो गया है कि वो फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा हैं और हमें इस सुपरस्टार के जबरदस्त एक्शन के साथ इमोशनल सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

उनके किरदार को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच सोर्सेज का कहना है कि दीपिका कहानी की मुख्य कड़ी बनी हुई हैं और उनके सीन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद के दौरान भी वो अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जारी रखे हुए हैं.

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, “फिल्म में दीपिका की एंट्री धमाकेदार है और अल्लू अर्जुन के साथ उनका एक बड़ा एक्शन सीन भी है. अब ये सीन्स बॉडी डबल की मदद से शूट किए जाएंगे, जबकि दीपिका खुद ड्रामेटिक और इमोशनल सीन्स की शूटिंग जारी रखेंगी. उनके रोल में कोई कटौती नहीं की गई है और वह वैसी ही बनी रहेगी. वह ‘राका' की एक मुख्य किरदार हैं और प्रेग्नेंसी की वजह से कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

एटली के निर्देशन में बन रही ‘राका' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासकर दीपिका के किरदार को लेकर, जिससे कहानी में काफी इमोशनल गहराई आने की उम्मीद है. एटली द्वारा निर्देशित ‘राका' को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, खासतौर पर दीपिका और अल्लू अर्जुन के किरदारों के लिए, जो एटली के विजन के साथ पर्दे पर कमाल करने वाले हैं. इससे पहले एक सूत्र ने बताया था, “अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी दीपिका पादुकोण ‘राका' के लिए इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं और पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी.” 

Advertisement

‘राका' और ‘किंग' जैसी दोनों फिल्मों के काम सुचारू रूप से आगे बढ़ने और उनके किरदारों में कोई बदलाव न होने के साथ, दीपिका पादुकोण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: जब धरम पाजी ने लगा के व्हिस्की के पैग पकड़ ली थी बाघ की पूंछ, धर्मेंद्र से डर के बाघ का हुआ बुरा हाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी के ‘सिंघम’ IPS अजय पाल की एंट्री, अब थमेगा बंगाल का बवाल?