दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ आईं नजर

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद वह पहली बार पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट का वीडियो
नई दिल्ली:

'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस का स्वाद चख रहे रणवीर सिंह की खुशी और अधिक बढ़ चुकी है क्योंकि वे दोबारा पिता बनने वाले हैं. दरअसल, पिछले दिनों खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी. खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई दी. हालांकि इसके बाद दीपिका पादुकोण का कोई लेटेस्ट वीडियो सामने नहीं आया. लेकिन हाल ही में पति रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार नजर आईं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण आई नजर 

मंगलवार 28 अप्रैल को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. यह प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार अपीयरेंस था. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दीपिका पादुकोण कंफर्ट ओवरजाइज्ड कोबाल्ट ब्लू को ओर्ड सेट में नजर आ रही थीं. जबकि रणवीर ओवरसाइज्ड टीशर्ट और बैगी कार्गो डेनिम्स में नजर आ रहे थे. 

ये भी पढे़ं- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर आएगा नन्हा मेहमान, कपल ने अनाउंस की 2nd प्रेग्नेंसी, बेटी दुआ के साथ फोटो की शेयर

दूसरी प्रेग्नेंसी का किया था ऐलान

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था, जिसके बाद 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया, जिसमें दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा था.  

Advertisement

शूट में बिजी हैं दीपिका पादुकोण

शाहरुख खान की 'किंग' और 'पठान-2' में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. जबकि उनके निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ अपकमिंग फिल्म राका है, जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक सामने आया ता. वहीं लेटेस्ट फोटो में वह एक्शन करती हुई नजर आईं थीं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी.

ये भी पढे़ं- इस ऐप से सावधान, जो भी बनाता है वीडियो उसकी हो जाती है मौत- नेटफ्लिक्स पर राज कर रही 8 एपिसोड की हॉरर सीरीज

Advertisement
Featured Video Of The Day
India Heatwave Alert: 'भट्टी' बने भारत के 95 शहर, 47°C के करीब पहुंचा पारा!