जब प्रियंका चोपड़ा की शादी में दीपिका-रणवीर ने पिंगा गाने पर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

साल 2018 में हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह प्रियंका के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी के फेमस गाने पिंगा पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब प्रियंका की शादी में दीपिका-रणवीर ने पिंगा पर लगाए ठुमके
नई दिल्ली:

साल 2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना पिंगा आज भी बॉलीवुड के डांसिंग ट्रैक में खूब पसंद किया जाता है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने मराठी मुलगी का लुक अपनाते हुए शानदार डांस किया था. इन दिनों सोशल मीडिया पर भी प्रियंका और दीपिका का एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा हैं, इस थ्रोबैक वीडियो में प्रियंका अपनी शादी में दीपिका और रणवीर के साथ इस गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. आइए आपको भी दिखाते हैं ये थ्रोबैक वीडियो, जब निक और प्रियंका की शादी में दीपिका और रणवीर ने ठुमके लगाएं.

अपनी ही शादी पर पिंगा पर डांस करती नजर आई प्रियंका चोपड़ा

 सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के रिसेप्शन का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर का इंडो वेस्टर्न लहंगा पहनी हैं, तो वहीं दीपिका ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं और तीनों अपनी आईकॉनिक फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की शादी वैसे तो जोधपुर में हुई थी, लेकिन 20 दिसंबर 2018 को मुंबई के ताज लैंड्स में एक शानदार रिसेप्शन रखा था, जिसमें रणवीर दीपिका के अलावा बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी.

बाजीराव मस्तानी में किया आईकॉनिक रोल प्ले

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाजीराव मस्तानी साल 2015 की सबसे हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें रणवीर सिंह ने बाजीराव का रोल प्ले किया था. वहीं, दीपिका पादुकोण मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई के रूप में नजर आई थी. इस फिल्म में भले ही प्रियंका और दीपिका के बीच तकरार रही थी, लेकिन एक गाने में दोनों साथ में डांस करती हुई नजर आई थी और पिंगा गाने को खूब पसंद किया गया था. ये फिल्म 18 दिसंबर 2015 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही उसने कई रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिए थे, इससे पहले रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा गोलियों की रासलीला रामलीला में भी एक साथ काम कर चुके हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने एक आइटम नंबर किया था. वहीं, लीड रोल में दीपिका और रणवीर सिंह थे.

Featured Video Of The Day
Delhi Blast Case: दिल्ली धमाका केस में NIA का सर्च ऑपरेशन, आरोपी आदिल को लेकर गई है टीम
Topics mentioned in this article