अगर धुरंधर 2 ने तोड़ दिए दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के कलेक्शन रिकॉर्ड तो रणवीर सिंह बन जाएंगे भारत के हीरो नंबर वन

धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है. अब इसके आगे दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के रिकॉर्ड तोड़ने हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धुरंधर 2 को नंबर वन बनने के लिए पार करने हैं ये तीन माइलस्टोन
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1365 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. भारत में इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 867 करोड़ रुपये का रहा है जबकि इसने भारत में 1023 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह धुरंधर 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है. इसने धुरंधर 1 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाला है. अब इसकी टक्कर है तो तीन फिल्मों से, जिसमें दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 शामिल हैं. आइए जानते हैं कितना है इन तीन  फिल्मों का कलेक्शन और धुरंधर 2 को बहाना होगा और कितना पसीना.

अगली नंबर पुष्पा 2 का

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1365 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने धुरंधर 1 का 1307 करोड़ का कलेक्शन भी तोड़ डाला है. अब फिल्म के निशाने पर पुष्पा 2 का रिकॉर्ड होगा. पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये का है. इस तरह फिल्म कुछ ही दिन में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ने जा रही है. 

पुष्पा 2 के बाद बाहुबली 2 निशाने पर

धुरंधर 2 के निशाने पर बाहुबली 2 भी होगी. बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये है. इस तरहा अगर पुष्पा 2 को धुरंधर द रिवेंज पीछे छोड़ती है तो ऐसे में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ना भी इसके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. इस तरह प्रभास और एसएस राजामौली फिल्म का लगभग 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटता नजर आ रहा है. 

पहले नंबर पर होगा बॉलीवुड से मुकाबला

धुरंधर 2 का पहले नंबर पर मुकाबला आमिर खान की फिल्म दंगल से होगा. दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 2070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था. अगर धुरंधर 2 इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मात देती है तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने करने वाली फिल्म बन जाएगी और रणवीर सिंह बन जाएंगे भारत के हीरो नंबर वन.

Advertisement
Featured Video Of The Day
नाती के मुंडन की चल रही थी तैयारी, तभी हार्टअटैक से लाइव स्टेज में हो गई मौत
Topics mentioned in this article