Dacoit Trailer : मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शनिवार को फिल्म का हिंदी भाषा में ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म की कहानी एक धोखा खाए आशिक की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका से बदला लेता है. पहले फिल्म का तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया गया था.
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर की शुरुआत मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के रोमांस से होती है, जो शादी और बच्चे का सपना एक साथ देख रहे हैं, लेकिन एक पल में दोनों की जिंदगी बदल जाती है. हरि (अदिवि शेष) जेल के अंदर होता है और मृणाल ठाकुर उसके खिलाफ कोर्ट में गवाही दे रही है.हरि बेगुनाह होने के बाद भी जेल में जिंदगी काटता है और मृणाल से बदला लेने का प्लान करता है.
कहानी में बड़ा ट्विस्ट भी दिखाया गया है. कहानी में मृणाल ठाकुर एक बच्ची की मां बन चुकी है और हरि को इस बारे में नहीं पता. वह मृणाल का वही हाल करना चाहता है, जो उसके साथ हुआ. हरि, मृणाल के साथ मिलकर चोरी करता है और उसे भी अपने साथ गलत काम में शामिल करता है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इंटेंस रोमांस भी फिल्माया गया है. फिल्म में प्यार और बदले की आग में जलते हुए आशिक की कहानी को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें - 4000 करोड़ की रामायण की रिलीज से पहले बल्ले बल्ले! डायरेक्टर ने ठुकराई 700 करोड़ की सबसे महंगी ओटीटी डील
बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म को शेनिल देव ने निर्देशित किया है. यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है. उन्होंने अदिवि शेष के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप भी हैं, जो टॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं और एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, प्रकाश राज भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग तेलुगु और हिंदी में एक साथ की गई है और यह 10 अप्रैल को दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज होगी.