Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 के शोर में डकैत की दहाड़, बनीं 2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म

Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की धुंआधार कमाई के बीच अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की डकैत 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dacoit Box Office Collection Day 3: डकैत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
नई दिल्ली:

Dacoit Box Office Collection Day 3: सिनेमाघरों में इन दिनों धुरंधर 2 का तूफान देखने को मिल रहा है, जो 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भार में पार कर गया है. जबकि वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ के पार 25 दिनों में हो गई है. फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस कड़ी में रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म'डकैत: एक प्रेम कथा' रिलीज हुई, जिसने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी. कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. वहीं पहले वीकेंड पर 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

डकैत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'डकैत' ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला और इसने लगभग 7 करोड़ रुपए का कारोबार किया. जबकि तीसरे दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. इस तरह महज तीन दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 19.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जबकि फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 34.77 करोड़ रुपए हो चुका है. पहले वीकेंड के लिहाज से यह आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है.

ये भी पढे़ं- सतीश कौशिक का 2023 में हुआ था निधन, अब दोस्ती का फर्ज निभा रहा ये एक्टर, उनकी बेटी के स्कूल में गार्जियन बनकर पहुंचे

2026 की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बनी डकैत

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्मों में नंबर वन पर मन शंकर वर प्रसाद गारू है, जिसने 220.99 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. दूसरे नंबर पर 146.04 करोड़ के साथ द राजा साहब, तीसरे नंबर पर 72.15 करोड़ के साथ उस्ताद भगत सिंह, चौथे नंबर पर 53.9 करोड़ के साथ अन गनगा ओका राजू, पांचवे नंबर पर 26.27 करोड़ के साथ नारी नारी नदुमा मुरारी, छठे नंबर पर  19.80 करोड़ के साथ डकैत शामिल हो गई है.  

Advertisement

 डकैत के बारे में 

अब अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे अपराधी की कहानी है, जो अपने अतीत में मिले धोखे के बाद बदले की राह पर निकल पड़ता है. फिल्म में अदिवी शेष 'हरि' नाम के व्यक्ति के किरदार में हैं, जो जेल से बाहर आने के बाद अपने पुराने रिश्ते से हिसाब चुकता करना चाहता है. वहीं, मृणाल ठाकुर सरस्वती के किरदार में दिखाई देती हैं, जिसकी गवाही के कारण हरि की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. जब दोनों की मुलाकात दोबारा होती है, तो कहानी में टकराव देखने को मिलता है. फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं. फिल्म की कहानी खुद अदिवि शेष और शनेल देव ने मिलकर लिखी है. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन से हटा दिया गया था आशा भोसले का वो कॉन्ट्रोवर्शियल गाना, जिसके लिए मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | आज रात 8:30 बजे कुछ बड़ा होने वाला है? क्या करेगा ईरान? | Trump | US Iran War