Citadel 2: 5000 करोड़ है प्रियंका चोपड़ा की इस वेब सीरीज का बजट, प्राइम वीडियो पर सभी 7 एपिसोड रिलीज

Citadel 2: प्राइम वीडियो की स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. 6 मई 2026 को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की वेब सीरीज के सभी 7 एपिसोड एक साथ उपलब्ध करा दिए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Citadel 2: प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ सिटाडेल 2
नई दिल्ली:

प्राइम वीडियो की स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल 2 (Citadel 2)' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, अब ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गया है. 6 मई 2026 को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की वेब सीरीज के सभी 7 एपिसोड एक साथ उपलब्ध करा दिए गए, जो सीजन 1 के वीकली रिलीज फॉर्मेट से एकदम अलग है. सीजन 1 का बजट लगभग 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2800 करोड़ रुपये) था जबकि सिटाडेल 2 का बज भी काफी भारी भरकम है. इसका बजट अनुमान के मुताबिक 250 करोड़ रुपये (2100 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है. यह सीरीज दर्शकों को फिर से हाई-ऑक्टेन एक्शन, गहरी साजिशों और यादों के खेल में घसीटने को तैयार है.

कैसा था सिटाडेल 1?

सीजन 1 ने 2023 में दुनियाभर में तहलका मचा दिया था. रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास की जोड़ी ने दमदार परफॉर्मेंस दी थी. सीजन 1 का अंत दर्शकों को हैरान कर गया था, जब मेसन और नादिया को अपनी खोई हुई यादें वापस मिलीं और पता चला कि मेसन ने सिटाडेल को धोखा दिया था, अपने परिवार को बचाने के लिए. हालांकि सीजन को दुनियाभर में बहुत तगड़ा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. हालांकि यह दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज थी.

सिटाडेल 2 ट्रेलर | Citadel 2 Trailer

कैसा है सिटाडेल 2 को रिस्पॉन्स?

अब सीजन 2 इसी कहानी को आगे बढ़ाया गया है. स्टेनली टुच्ची एक बार फिर बर्नार्ड ओरलिक के रोल में हैं, जो नई टीम के सात हैं. इस टीम को एक खतरनाक दुश्मन का सामना करना है, जिसके पास माइंड-कंट्रोल टेक्नोलॉजी है. यह नया ट्विस्ट सीरीज को और भी रोमांचक बनाता है. सीजन 2 में नई किरदारों की भरमार है. जैक रेनॉर, राहुल कोहली, मैट बेरी और गेब्रियल लियोने जैसे कलाकारों को शामिल किया गया है. शो रनर डेविड वील, क्रिएटर्स जोश एपलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील ने मिलकर स्क्रिप्ट लिखी है. निर्देशन न्यूटन थॉमस सिगेल के हाथों में है. सीजन 1 के बाद प्राइम वीडियो ने मार्च 2023 में ही सीजन 2 की घोषणा कर दी थी. 

Advertisement

सिटाडेल 1 या सिटाडेल, कौन पड़ा भारी?

हालांकि 'सिटाडेल 2' इसके पहले सीजन पर भारी पड़ा है. इसकी हाई प्रोडक्शन वैल्यू, शानदार लोकेशन्स और ट्विस्ट-एंड-टर्न की तारीफ हो रही है. लेकिन कहानी के मोर्चे पर अभी भी ये गच्चा खा गई है, लेकिन पहले सीजन से दूसरा सीजन काफी मजबूत है.

Featured Video Of The Day
Adani Group के साथ Uber ने मिलाया हाथ, CEO ने की Gautam Adani से मुलाकात और Data Centre पर बन गई बात
Topics mentioned in this article