जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना कामिनेनी, दादा चिरंजीवी ने  दी फैंस को गुड न्यूज

बाहुबली एक्टर राम चरण और उपासना कामिनेनी ट्विन्स के पेरेंट्स बन गए हैं, जिसकी गुड न्यूज सुपरस्टार चिरंजीवी ने दादा बनने की खुशी जाहिर करते हुए सुनाई है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राम चरण और उपासना बने ट्विन्स के पेरेंट्स
नई दिल्ली:

राम चरण और उपासना कामिनेनी अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं. दरअसल, कपल ने ट्विन्स बेबी बॉय और बेबी गर्ल का स्वागत शनिवार को किया है. वहीं सुपरस्टार चिरंजीवी ने दादा बनने की खुशी एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के साथ शेयर की. गुड न्यूज देते हुए सुपरस्टार ने एक्स पर लिखा, बहुत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राम चरण और
उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं. एक लड़का और एक लड़की. 

आगे एक्टर ने बहू की सेहत की जानकारी देते हुए लिखा, बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं और ठीक हैं. इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और भगवान का आशीर्वाद है. हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं. 

इस पोस्ट पर फैंस ने खूब रिएक्शन दिया है और सुपरस्टार को बधाई दी है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कपल ने फैंस के साथ दिवाली 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी. दरअसल, उपासना ने एक बेबी शॉवर वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा गया, यह दीवाली डबल सेलिब्रेशन, डबल प्यार और डबल आशीर्वाद था. इसके बाद परिवार ने प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी. 

Advertisement

बता दें कि राम चरण और उपासना सालों तक दोस्त थे. वहीं डेटिंग के बाद कपल ने जून 2012 में शादी करने का फैसला किया. जबकि इससे पहले दिसंबर 2011 में उनकी शादी हुई थी. वहीं जून 2023 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम क्लिन कारा रखा गया. 


 

Featured Video Of The Day
PM Modi Appeal On Gold: पीएम मोदी का संदेश, साथ खड़ा देश | Petrol Diesel Price | Teen Ka Tarkash