कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह को ऑस्कर मिलते ही 12 मिनट तक गूंजती रहीं तालियां, मिला अब तक का सबसे लंबा स्टेंडिंग ओवेशन

ऑस्कर सेरेमनी में आए दर्शकों ने करीब 12 मिनट तक खड़े होकर चार्ली चैप्लिन के लिए तालियां बजाई. चार्ली चैप्लिन के सम्मान का ये वीडियो फैक्ट्स फन फ्रेंजी नाम के इंस्टाग्राम चैनल ने शेयर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कॉमेडी के बेताब बादशाह को ऑस्कर मिलते ही 12 मिनट तक गूंजती रहीं तालियां
नई दिल्ली:

बिना कहे सबसे सटीक कॉमेडी करने वाले और पूंजीवाद, फॉसिज्म और वॉर के खिलाफ हंसा हंसा कर तीखा तंज कसने वाले चार्ली  चैपलिन के नाम से आप भी अंजान नहीं होंगे. आपको बता दें चार्ली चैपलिन ऐसे पहले एक्टर थे जिन्हें टाइम मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी. चार्ली चैपलिन ने बचपन में की मुश्किलें झेलीं. उनके पिता को शराब की लत थी, हालांकि वो भी खुद एक एक्टर थे. जिसके चलते चार्ली  चैपलिन को छोटी उम्र से ही संघर्षों का रास्ता पकड़ना पड़ा था. उनकी मां मेंटल असाइलम में भर्ती थीं. जिसके चलते चार्ली पिता के पास ही रहने के लिए मजबूत थे. बाद में पिता के व्यवहार के चलते एक संस्था ने चार्ली को उनसे अलग कर दिया. इन हालातों के बावजूद चार्ली चैप्लिन ने लोगों को खूब हंसाया. वो भी बिना कुछ कहे. जिसका असली सम्मान उन्हें ऑस्कर के एक फंक्शन में मिला था.  

ऑस्कर का सबसे लंबा स्टैंडिंग ओवेशन

चार्ली चैपलिन ने खुद दुखों को झेलकर इतनी अर्थपूर्ण कॉमेडी की कि उनके सम्मान में ऑस्कर में एक नया रिकॉर्ड ही बन गया. चार्ली चैपलिन को ऑस्कर में सबसे ज्यादा देर तक स्टैंडिंग ओवेशन मिलने का सम्मान प्राप्त है. ऑस्कर सेरेमनी में आए दर्शकों ने करीब 12 मिनट तक खड़े होकर चार्ली चैप्लिन के लिए तालियां बजाई. चार्ली चैप्लिन के सम्मान का ये वीडियो फैक्ट्स फन फ्रेंजी नाम के इंस्टाग्राम चैनल ने शेयर किया है.

रो पड़े थे चार्ली

इस वीडियो में आप देख सकते हैं चार्ली चैपलिन को सम्मान देने के लिए बुलाया गया. उनके मंच पर आते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दी. ये तालियां करीब 12 मिनट तक बजती रहीं. अपने प्रति ये सम्मान देखकर चार्ली चैप्लिन की आंखों में आंसू तक आ गए. फिर एक शख्स ने आकर उन्हें बैंबू स्टिक और हेट दी. जिसे लगाकर वो अक्सर अपने शोज में कॉमेडी किया करते थे. मंच पर भी चार्ली चैपलिन अपना स्टाइल दिखाने से नहीं चूके थे.

Featured Video Of The Day
Filmmaking का भविष्य AI? NDTV AI Summit में एक्सपर्ट्स की चर्चा |NDTV India| Artificial Intelligence