चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर गर्व से फूला ऋतिक रोशन का सीना, किया ये ट्वीट

चंद्रयान 3 के सफल मिशन को लेकर देश की कई हस्तियां अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं. इस सफल मिशन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट किया. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
चंद्रयान मिशन 3 के सक्सेसफुल होने पर ऋतिक रोशन ने किया ट्वीट
नई दिल्ली:

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया. वहीं चंद्रयान 3 के सफल मिशन को लेकर देश की कई हस्तियां अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं. इस सफल मिशन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट किया. 

ऋतिक रोशन अपने ट्वीट में लिखते हैं, "आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं. बधाई और मेरा पूरा सम्मान @इसरो और #Chandrayaan3 के चंद्र मिशन के पीछे जिन प्रतिभाओं ने मेहनत की उन्हें भी शुभकामनाएं"

Featured Video Of The Day
PM Modi Bengaluru Visit : PM मोदी के दौरे से पहले मिली जिलेटिन स्टीक | Top News | NDTV India