चंद्रकांता में शिवदत्त के बेटे निकितिन धीर ने दी थी शाहरुख खान को टक्कर, थंगाबली के रोल में खूब जमे थे एक्टर

चंद्रकांता में शिवदत्त और महाभारत में कर्ण के रोल में पंकज धीर को काफी पसंद किया गया था. पंकज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन पहचान उन्हें टीवी शो के जरिए मिली.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
चंद्रकांता में शिवदत्त के बेटे निकितिन धीर ने दी थी शाहरुख खान को टक्कर
नई दिल्ली:

चंद्रकांता (Chandrakanta) में शिवदत्त और महाभारत में कर्ण के रोल में पंकज धीर (Pankaj Dheer ) को काफी पसंद किया गया था. पंकज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, लेकिन पहचान उन्हें टीवी शो के जरिए मिली. पंकज धीर इन दिनों एक्टिंग से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनके बेटे बड़े होकर पापा की तरह ही एक्टिंग में नाम कमा रहे हैं.  उनके बेटे निकितिन धीर का जन्म 1987 को मुंबई में हुआ था.  निकितिन धीर (Nikitin Dheer) की शादी 3 सितंबर, 2014 में एक्ट्रेस टीवी कृतिका सेंगर से हुई है, जो कि उनके पापा की पसंद हैं.

कृतिका सेंगर की पंकज धीर से मुलाकात एक फिल्म के रोल के लिए हुई थी, लेकिन पंकज ने उन्हें अपने बेटे के लिए पसंद कर लिया. दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.निकितिन धीर शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में विलेन थंगाबली के रोल में दिखे थे. निकितिन धीर बॉलीवुड के उभरते हुए विलेन में से एक हैं. वह काफी गुड लुकिंग हैं, लेकिन उन्होंने हीरो के रोल में नहीं बल्कि विलेन के रोल में करियर बनाया है.

बता दें कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आशुतोष गोविरकर की फिल्म जोधा अकबर से की थी, जिसमें उनके एक्टिंग का काफी पसंद किया गया. निकितिन सलमान खान और असिन स्टारर कॉमेडी-एक्शन फिल्म रेडी में नजर आए.  

Advertisement

वह ‘जोधा अकबर','रेड़ी', ‘दबंग 2' , ‘गब्बर',' चेन्नई एक्सप्रेस','मिशन इस्तांबूल,' ‘सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. साथ ही वह वेब सीरीज में भी काम रहे हैं.  हाल ही में वह एमएक्स प्लेयर के ओरिजिनल सीरियल रक्तांचल में नजर आए. वह 'नागार्जुन: एक योद्धा', 'इश्कबाज' और 'नागिन 3' जैसे शो में भी दिखे और  रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 5' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी हमलों के बीच दुबई में कैसे हैं हालात? Burj Khalifa से EXCLUSIVE रिपोर्ट