हॉरर मूवी 'द हाउस ऑफ द डेविल' में चंद्र ग्रहण कैसे बन गया मौत का दरवाजा, सांसें रोक देगी ये डरावनी मूवी

Chandra Grahan and Horror Movie: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है. लेकिन आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण को लेकर 17 साल पहले एक फिल्म बनी थी, जिसे आज भी हॉरर प्रेमी खूब पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Chandra Grahan and Horror Movie: चंद्र ग्रहण पर बनी कल्ट हॉरर मूवी, जानें क्या है शैतानी रस्मों से रिश्ता
नई दिल्ली:

Today's Lunar Eclipse: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है. यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर पड़ रहा है, जो होली के ठीक पहले का दिन है. ये बात हुई खगोलीय घटना की. लेकिन आप जानते हैं कि चंद्र ग्रहण को लेकर 27 साल पहले एक हॉरर फिल्म बनी थी, जिसमें ग्रहण को काल्पनिक रंग देते हुए, शैतान से जोड़कर दिखाया गया था. हॉरर फिल्मों के शौकीनों के बीच ये मूवी काफी पॉपुलर भी है. हम बात कर रहे हैं टी वेस्ट की 2009 की इंडी हॉरर ‘द हाउस ऑफ द डेविल'. ये फिल्म 1980 के दशक की सैटेनिक पैनिक को बैकग्राउंड में रखकर बनाई गई थी, जहां लोग शैतान की पूजा और रहस्यमय रस्मों से डरते थे. फिल्म की सबसे खास बात है उस रात का पूर्ण चंद्र ग्रहण (Full Lunar Eclipse), जो पूरी कहानी को एक अंधेरे और रहस्यमय रंग देता है. ग्रहण की रात में ही घटनाएं चरम पर पहुंचती हैं, जैसे कि अंधकार खुद जाग उठा हो.

यह भी देखें: राजपाल यादव ने सबसे पहले मदद को आगे आए सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी- बोले- कृपया गलतफहमी दूर करें

फुल लूनर एक्लिप्स पर बनी हॉरर फिल्म द हाउस ऑफ डेविल की कहानी

कहानी 1983 में शुरू होती है. कॉलेज स्टूडेंट सैमंथा ह्यूज को नए अपार्टमेंट के लिए पैसे की सख्त जरूरत है. कैंपस पर एक फ्लायर देखकर वह एक बेबीसिटिंग जॉब के लिए अप्लाई करती है. मिस्टर उल्मन नाम के एक अजीब आदमी से बात होती है, जो बहुत अच्छा ऑफर देता है, सिर्फ एक रात के लिए 400 डॉलर. सैमंथा की दोस्त मेगन उसे कार से उस दूर-दराज के बड़े घर तक छोड़ने जाती है. घर पहुंचते ही मिस्टर उल्मन बताते हैं कि कोई बच्चा नहीं है, बल्कि उनकी बीमार सास की देखभाल करनी है. सैमंथा को शक होता है, लेकिन पैसे की लालच में वह मान जाती है. घर में अकेली रहते हुए सैमंथा को अजीब-अजीब चीजें नजर आने लगती हैं, पुरानी तस्वीरें, बंद कमरे, टूटा फूलदान. बाहर से पिज्जा मंगवाती है, लेकिन धीरे-धीरे घर का माहौल और डरावना हो जाता है. फिल्म का असली ट्विस्ट तब आता है जब उल्मन दंपती चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) देखने के बहाने घर से निकल जाते हैं. 

डायरेक्टर ने चंद्रमा और ग्रहण को जोड़ा काली रस्मों से

आखिर में क्या होता है ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा. लेकिन टी वेस्ट ने शानदार तरीके से चंद्र ग्रहण और हॉरर की डोज दर्शकों को दी है. जो भरपूर डराती है. यही नहीं एक अलग ही काल्पनिक संसार में ले जाती है. टी वेस्ट ने इस फिल्म में स्लो-बर्न स्टाइल बनाया है, पहले आधे घंटे में सिर्फ टेंशन बनाते हैं, कोई जल्दबाजी नहीं. चंद्र ग्रहण को फिल्म में एक महत्वपूर्ण सिंबल की तरह इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि वो रात शैतान के लिए परफेक्ट टाइम हो. ग्रहण के दौरान ही रस्म पूरी होती है, जो 1980 के दशक की सैटेनिक पैनिक की याद दिलाती है, जब लोग चंद्रमा और ग्रहण को शैतानी रस्मों से जोड़ते थे.

चंद्र ग्रहण वाली हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो विकीपीडिया के मुताबिक, फिल्म करीब 9 लाख डॉलर में बनी थी, लेकिन थिएट्रिकल रिलीज में सिर्फ 1,01,215 डॉलर कमा पाई. यह लिमिटेड रिलीज थी, मुख्य रूप से इंडी सर्किट और वीओडी पर आई. लेकिन क्रिटिक्स और हॉरर फैंस ने इसे बहुत सराहा, रॉटेन टोमेटोज पर 85% फ्रेश रेटिंग है. आज भी यह कल्ट क्लासिक है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्लो-बर्न, एटमॉस्फेरिक हॉरर पसंद करते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुद्ध का चौथा दिन, US, इजरायल, ईरान... जारी है घमासान | BREAKING NEWS