Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जो काफी समय से पोस्टपोन हो रही थी. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनीं चांद मेरा दिल में दर्शकों को फ्रेश पेयर देखने को मिला. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिव्यू क्रिटिक्स और व्यूअर्स से मिले. लेकिन अगर बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात की जाए तो आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन के मुकाबले फिल्म ने अच्छी ओपनिंग अपने नाम की है, जिसकी कम ही लोगों को उम्मीद थी.
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनसुार, भारत में चांद मेरा दिल ने धीमी शुरुआत की और 2.90 करोड़ की ओपनिंग पहले दिन हासिल की, जो कि 4944 शोज से थी. जबकि वर्ल्डवाइड 3.39 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है.
ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai के फैंस का इंतजार खत्म! Cannes Red Carpet पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग
जुनैद खान की एक दिन को दी धोबी पछाड़
चांद मेरा दिल बड़े प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है. हालांकि फिल्म में इतनी जानी पहचानी कास्ट नहीं है. लेकिन फिर भी आमिर खान के बेटे जुनैद खान की 15 मई को रिलीज हुई एक दिन, जिसमें साई पल्लवी नजर आई थीं. उसने ओपनिंग डे के मौके पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन हासिल किया था. वहीं इतने दिनों बाद भी भारत में एक दिन 4 करोड़ की कमाई हासिल कर पाई.
अनन्या पांडे की आखिरी रिलीज
अनन्या पांडे की पर्दे पर चांद मेरा दिल से पहले आई आखिरी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी थी, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे, जिसने पहले दिन 7.75 करोड़ की कमाई हासिल की थी. इसके मुकाबले चांद मेरा दिन धीमी पड़ गई है.
ये भी पढ़ें- राज बब्बर की बेइज्जती करने पर बेटे आर्य बब्बर ने सौतेले भाई प्रतीक पर लगाया आरोप, कहा- जब पैसे चाहिए थे तब