कुछ लाख बस बजट और कमाई 0.03 करोड़, फिर भी इस फिल्म ने पुष्पा 2-कल्कि और GOAT जैसी फिल्मों को दिया पछाड़

जब बड़े पर्दे पर पुष्पा 2: द रूल जैसी मेगा फिल्में धूम मचा रही थीं, उसी दौर में रिलीज हुई यह कम बजट फिल्म चुपचाप अपना सफर तय करती रही और अब 100 हफ्तों का ऐतिहासिक पड़ाव छूने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
100 हफ्तों से थिएटर में चल रही अमीना

बॉक्स ऑफिस की दुनिया में आमतौर पर वही फिल्में लंबी रेस का घोड़ा साबित होती हैं, जिनका बजट बड़ा हो और जिनमें सुपरस्टार्स की फौज हो. लेकिन साल 2024 में आई फिल्म ‘अमीना' ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया. जब बड़े पर्दे पर पुष्पा 2: द रूल जैसी मेगा फिल्में धूम मचा रही थीं, उसी दौर में रिलीज हुई अमीना चुपचाप अपना सफर तय करती रहीऔर अब 100 हफ्तों का ऐतिहासिक पड़ाव छूने जा रही है. 12 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में ज्यादा शोर नहीं मचाया, लेकिन धीरे-धीरे यह एक अनोखी मिसाल बन गई.

मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में यह फिल्म लगातार चल रही है और 6 मार्च को 100 हफ्ते पूरे कर लेगी. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कई ब्लॉकबस्टर आईं और चली भी गईं, मगर ‘अमीना' अब भी टिकी हुई है.

अमीना की कहानी 

फिल्म की कहानी दो अलग-अलग समय की लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है. एक 32 साल पहले की अमीना और दूसरी आज की मीना. दोनों की परिस्थितियां मिलती-जुलती हैं, लेकिन सोच और प्रतिक्रिया अलग. मीना एक थिएटर आर्टिस्ट है, जो पृथ्वी थिएटर में ‘यहां अमीना बिकती है' नामक नाटक में मुख्य भूमिका निभाती है. मंच पर निभाया गया किरदार उसकी असल जिंदगी में भी दर्दनाक मोड़ लेकर आता है. यही भावनात्मक परतें दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं.

थिएटर में चल रहे शो 

दिलचस्प बात यह भी है कि फिल्म के शो में भीड़ कम होने के बावजूद थिएटर में इसका प्रदर्शन जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बार हॉल लगभग खाली रहता है, लेकिन स्क्रीनिंग नहीं रुकी. निर्देशक-निर्माता कुमार राज ने 100वें हफ्ते को खास बनाने की तैयारी की है. मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा और जश्न के मौके पर खास तोहफे भी दिए जाएंगे. बड़े बजट और भारी प्रमोशन के बिना भी कोई फिल्म इतनी लंबी दौड़ लगा सकती है. ‘अमीना' इसका जीता-जागता उदाहरण बन गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Attack Iraq | पश्चिमी इराक में America का बड़ा हमला, PMF के ठिनाकों पर अटैक, हमले में 6 की मौत