बजट 1500 करोड़, कमाई 6200 करोड़! फिल्म के लिए 500 एकड़ जमीन पर उगाया मक्का, फिल्म रही हिट और फसल सुपरहिट

ये डायरेक्टर फिल्मों में टेक्नोलॉजी का ज्यादा दखल पसंद नहीं करते. फिर क्या था उन्होंने 500 एकड़ में मक्का का खेत उगाया और शूटिंग की. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और मक्का की फसल से कमाई सुपरहिट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक ऐसी फिल्म जिसके डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए 500 एकड़ खेत पर की मक्का की खेती
नई दिल्ली:

आज अधिकतर फिल्में ग्रीन स्क्रीन और वीएफएक्स स्टूडियो में बैठकर बना ली जाती हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी डायरेक्टर हैं जिनके लिए फिल्म बनाना किसी जुनून से कम नहीं होता. वो अपने इस जुनून को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं. यही नहीं, कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जो हर किसी के बूते की बात नहीं और ये इतिहास बन जाता है. हम बात कर रहे हैं हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की. उन्हें अपनी फिल्मों में प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के लिए पहचाना जाता है. नोलन को सीजीआई का कम से कम इस्तेमाल करना पसंद है. उनकी कोशिश रहती है कि हर चीज जितनी हो सके जिंदगी के करीब लगनी चाहिए. उनकी 2014 की सुपरहिट साइंस-फिक्शन मूवी 'इंटरस्टेलर (Interstellar)' में भी उनकी इसी सोच की शानदार मिसाल देखने को मिली. फिल्म में मुख्य किरदार कूपर के फार्म हाउस और मक्के के खेतों को दिखाने के लिए नोलन ने सीजीआई का सहारा नहीं लिया, बल्कि असल में 500 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती की. इससे ना सिर्फ फिल्म के इन सीन्स को जबरदस्त मजबूती मिली बल्कि प्रोडक्शन को भी मुनाफा हुआ.

यह भी पढ़ें: 47 साल पहले आई थी ये फिल्म, 50 स्क्रीन पर हुई रिलीज, कमाए 50 लाख, घुटनों में जूते पहनकर चलता था हीरो

मक्के के खेतों की असली कहानी

'इंटरस्टेलर' में पृथ्वी पर सूखा पड़ने और फसलों के नष्ट होने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म की शुरुआत में मैथ्यू मैककॉनहे अभिनीत कूपर अपने परिवार के साथ मक्के के विशाल खेतों में रहता है. इन दृश्यों को जीवंत बनाने के लिए नोलन ने कनाडा के अल्बर्टा में कैलगरी के पास 500 एकड़ जमीन किराए पर ली और वहां मक्का की फसल बोई. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1 लाख डॉलर खर्च हुए. नोलन ने ‘मैन ऑफ स्टील' के निर्देशक जैक स्नाइडर से प्रेरणा ली, जिन्होंने अपनी फिल्म के लिए 100 एकड़ मक्का उगाया था. नतीजा यह हुआ कि फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन असली खेतों में शूट किए गए, जिसमें ड्रोन से लिए गए हवाई सीन भी शामिल हैं.

फिल्म के बाद मक्का बेचकर कमाया मुनाफा

शूटिंग पूरी होने के बाद यह 500 एकड़ का मक्का बेकार नहीं गया. प्रोडक्शन टीम ने फसल कटाई और उसे बाजार में बेच दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, मक्का बिक्री से 1.62 लाख डॉलर (लगभग 1.35 करोड़ रुपये) की कमाई हुई. यानी 1 लाख डॉलर के निवेश पर 62,000 डॉलर का प्रॉफिट हुआ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 42 साल पहले दूरदर्शन पर आया था इंडियन टेलीविजन का पहला धारावाहिक, 17 महीने में 156 एपिसोड, गलियों में पसर जाता था सन्नाटा

नोलन का प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का जुनून

क्रिस्टोफर नोलन हमेशा से प्रैक्टिकल इफेक्ट्स के समर्थक रहे हैं. 'ओपेनहाइमर' में उन्होंने बिल्कुल सीजीआई इस्तेमाल  नहीं किया. 'इंटरस्टेलर' में भी स्पेस सीन के अलावा ज्यादातर चीजें असली थीं. इस मक्का वाले फैसले ने फिल्म को और यादगार बनाया. 'इंटरस्टेलर' ने 165 मिलियन डॉलर (1500 करोड़ रुपये) के बजट में बॉक्स ऑफिस पर 677 मिलियन डॉलर (6200 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था. आज भी इसे सर्वश्रेष्ठ साइंस-फिक्शन फिल्मों में गिना जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping
Topics mentioned in this article