Border 2: सनी देओल के अलावा देशभक्ति से भरी इस फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर, देखें पूरी कास्ट एक साथ

नई 'बॉर्डर' फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जुनून की वही कहानी होने की उम्मीद है, जो पिछली फिल्म में थी. जैसा कि निर्माताओं ने पहले बताया था, सीक्वल भारतीय सैनिकों की वीरता और अदम्य भावना, देशभक्ति, साहस और बलिदान की उनकी शानदार यात्रा का सम्मान करेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉर्डर-2 की पूरी टीम
Social Media
नई दिल्ली:

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मंगलवार (17 जून) को 'बॉर्डर 2' की टीम के साथ शामिल हुए. दोनों सनी देओल और वरुण धवन के साथ सैनिकों का किरदार निभा रहे हैं. इस साल की शुरुआत में शूटिंग शुरू होने के बाद, अब तीसरे शेड्यूल की शूटिंग पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में की जा रही है. निर्माताओं ने अकादमी में ली गई एक तस्वीर जारी की, जिसमें देओल और धवन के साथ दोसांझ और शेट्टी बैठे हुए हैं.

निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, निर्देशक अनुराग सिंह, सह-निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी भी तस्वीर में कलाकारों के साथ पोज देते हुए देखे गए. 'बॉर्डर 2' 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसमें देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार थे. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई प्रमुख लड़ाइयों में से एक लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी. इसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था.

इस महीने की शुरुआत में कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म में दोसांझ के साथ एक्ट्रेस सोनम बाजवा को लिया गया है. यह दोनों एक्टर्स की साथ में चौथी फिल्म है जिन्हें पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में साथ में काफी पसंद किया जाता है.

Advertisement

इस बीच, नई 'बॉर्डर' फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और जुनून की वही कहानी होने की उम्मीद है, जो पिछली फिल्म में थी. जैसा कि निर्माताओं ने पहले बताया था, सीक्वल भारतीय सैनिकों की वीरता और अदम्य भावना, देशभक्ति, साहस और बलिदान की उनकी शानदार यात्रा का सम्मान करेगा. फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त के मध्य तक पूरी होने की उम्मीद है. 'बॉर्डर 2' अगले साल गणतंत्र दिवस के दौरान 23 जनवरी को स्क्रीन पर आने वाली है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War