आलिया भट्ट से लेकर दीया मिर्जा तक, बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के बाद की शादी, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं, जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. हालांकि बाद में उन्हीं पुरुषों से उन्होंने शादी की. इस लिस्ट में कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं ये अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में एक्टर्स के बीच लव अफेयर के चर्चे आम हैं. अक्सर साथ में काम करते हुए दो कलाकार करीब आते हैं और उनके बीच रिश्ता बन जाता है. इनमें से कुछ जोड़े तो अपने रिश्ते को नाम दे देते हैं तो वहीं कुछ संबंध बिना नाम के रह जाते हैं. बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जो शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. हालांकि बाद में उन्हीं पुरुषों से उन्होंने शादी की. एक एक्ट्रेस ऐसी भी थीं जिन्होंने जीवन भर शादी ही नहीं की. आइए उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जो बिन ब्याही मां बन गईं.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी. इसके कुछ ही महीनों बाद उनके घर एक प्यारी सी बच्ची राहा का जन्म हुआ. इस बात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं. एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला, जब वह अपनी पहली एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

नताशा स्टेनकोविक

नताशा शादी से पहले ही हार्दिक पांड्या के बच्चे की मां बनने वाली थीं. दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर आकर नताशा के प्रेगनेंट होने का ऐलान किया था, तब दोनों शादीशुदा नहीं थे. बाद में 2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. लेकिन अब दोनों तलाक ले चुके हैं.

दीया मिर्जा

Photo Credit: Instagram

दीया ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की. शादी के कुछ ही समय बाद, अप्रैल में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की. दीया मीडिया इंटरव्यूज में इस बारे में अपने विचारों पर खुल कर बात भी कर चुकी हैं.

Advertisement

नेहा धूपिया

नेहा ने 2018 में अंगद बेदी के साथ एक गुपचुप शादी की थी. शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने Zoom को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "मेरे फैसलों से किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है, इसलिए जो आप करना चाहते हैं, जो आपको अच्छा लगता है, उसे करने में कोई बुराई नहीं है; और देखिए, इसका नतीजा कितना अच्छा निकला."

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता शादी से पहले ही वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के बच्चे के मां बन गई थी. हालांकि नीना की उनसे कभी शादी नहीं हुई. उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं, जो विवियन और उनके प्यार की निशानी हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: शक्ति कपूर की बीवी की 8 तस्वीरें, 700 फिल्मों में बना विलेन, सुपरस्टार एक्ट्रेस है साली

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Chicken Neck पर CM Suvendu का बड़ा फैसला, ग्राउंड रिपोर्ट से समझिए इसके मायने!
Topics mentioned in this article