पहली फिल्म में ही ट्विंकल खन्ना से भिड़ गए थे बॉबी देओल, 31 साल बाद एक्टर का बड़ा खुलासा

बॉबी देओल ने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों के कई दिलचस्प किस्से साझा किए. अभिनेता ने बताया कि ‘गुप्त’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने मनीषा कोइराला के साथ एक रोमांटिक सीन करने से इंकार कर दिया था, जबकि पहली फिल्म में ट्विंकल खन्ना से उनका झगड़ा भी हो गया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉबी देओल का इन एक्ट्रेसेस से हुआ था पंगा

अपनी दूसरी पारी में बॉबी देओल बेहद संजीदा किरदारों को निभा रहे हैं और उनका लुक से लेकर उनका अंदाज सब बदल चुका है. लेकिन करियर के शुरुआत में वह इससे एकदम अलग थे. वह सेट पर अक्सर अपने को-एक्टर्स के साथ मस्ती करते रहते थे और उन्हे छेड़ते रहते हैं. एक्ट्रेसेस के साथ भी ऐसी हरकतें करने से वो पीछे नहीं हटते थे. खुद उन किस्सों का जिक्र करते हुए बॉबी देओल ने हाल में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे 1997 की थ्रिलर फिल्म 'गुप्त' में उन्होंने मनीषा कोइराला के साथ एक इंटिमेट सीन करने मना कर दिया था. वहीं ट्विंकल खन्ना के साथ भी उनकी लड़ाई हो गई थी. उन्होंने कहा कि उस वक्त उनकी उम्र कच्ची थी और उन्हें ये चीजें ज्यादा गंभीर नहीं लगती थी.  

मनीषा के साथ रोमांटिक सीन करने से किया इंकार

फिल्म गुप्त की शूटिंग को याद करते हुए, बॉबी ने 'आप की अदालत' में दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हां, मुझे याद है. जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब काफी ठंड थी और वहां कोई 'चना जोर गरम' बेच रहा था, जिसे वह (मनीषा) बड़े मजे से खा रही थी. फिल्म का एक पूरा सीन बाकी था, जिसमें गाने के दौरान उसे मेरी चिन पर बाइट करना था." उन्होंने बताया कि उस पल, मनीषा के मुंह से आ रही प्याज की महक की वजह से उनके लिए ठीक से रिएक्ट करना मुश्किल हो गया था.

बॉबी ने कहा कि "उसके मुंह से आ रही प्याज की महक की वजह से मैं कोई एक्सप्रेशन नहीं दे पा रहा था. मेरे लिए वो सीन करना मुश्किल था. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने मनीषा से इसका बदला कैसे लिया. बॉबी ने कहा कि फिल्म में कॉलेज के अंदर एक सीन था, जहां उसका भाई या कोई और मुझे पीटने आता है. वह एक नया एक्टर था, इसलिए मैंने उससे कहा कि अपनी एक्टिंग सुधारने के लिए वह प्याज खाए. मैंने उसे ढेर सारी प्याज खिला दी, लेकिन जब उसने शॉट दिया, तो मनीषा ने कोई अलग तरह का रिएक्शन नहीं दिया, जैसे उसे इसका कोई फर्क ही नहीं पड़ा. उस उम्र में इंसान थोड़ा नासमझ होता है."

ट्विंकल खन्ना से लड़ाई

उन्होंने ये भी बताया कि अपनी पहली ही फिल्म के दौरान उनका ट्विंकल खन्ना से झगड़ा हो गया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने ट्विंकल के सामने कुछ बेहद पर्सनल बातें की थी और एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने उस बात का जिक्र कर लिया था, जिससे वह काफी नाराज हो गए थे. उन्होंने कहा कि उस वक्त वो दोनों ही काफी इम्च्योर थे.

Advertisement

5 जून को रिलीज हो रही बॉबी की ‘बंदर'

वर्कफ्रंट की बात करें बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में वह समीर मेहरा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक रॉकस्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन उस पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप लगता है. 'बंदर' फिल्म में बॉबी पहली बार अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे है. फिल्म की स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. यह वही टीम है जिसने 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

यह भी पढ़ें: रितेश देशमुख को शिवाजी महाराज वाली टी-शर्ट पहनना पड़ा भारी, पार्टी में शराब पीकर डांस करने के आरोपों पर दी सफाई

Advertisement

Featured Video Of The Day
दिल्ली प्रोफेसर मर्डर केस में बड़ा खुलासा! CCTV में दिखे 3 संदिग्ध
Topics mentioned in this article