धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी के उस प्यार की 10 फोटो, गोविंदा को भी था जिससे प्यार, पापा की नाराजगी की वजह से टूटा रिश्ता

बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म बरसात से बतौर एक्टर अपने सफर की शुरुआत की. इस फिल्म की वजह से वो रातों-रात स्टार बन गए. उनकी तगड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग बनी इसके साथ ही उनकी एक लव स्टोरी भी उस दौर में चर्चा में रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीलम कोठारी से था बॉबी देओल का रिश्ता!
Social Media
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र के लाडले बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म बरसात से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की. ये फिल्म रिलीज हुई और बॉबी देओल रातों-रात स्टार बन गए. खासकर फीमेल फैन्स में उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तेजी से बढ़ी. उनके इस फिल्मी सफर और उतार-चढ़ाव के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन एक बात कम ही लोगों को पता है वो ये कि फिल्मों में आने से पहले, बॉबी देओल एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में थे. यह वो समय था जब बॉबी देओल के फलते-फूलते करियर से कहीं ज्यादा, नीलम के साथ उनके रिश्ता चर्चा में था. हालांकि कुछ समय बाद ही ये रिश्ता टूट गया और उनके बारे में कई किस्से भी बने. आइए देखते हैं उसी खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम की 10 खूबसूरत तस्वीरें.

नीलम कोठारी 1990 के दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं जिन्होंने अपने खूबसूरती और ग्लैमर लाखों दिलों को अपना दिवाना बना लिया था. नीलम ने 1984 में फिल्म जवानी से अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें गोविंदा के साथ फिल्म इल्जाम से पॉपुलैरिटी मिली. बॉबी और नीलम 5 साल तक रिश्ते में रहे, लेकिन फिर दोनों की राहें अलग हो गईं. कुछ लोगों को लगा कि रिश्ता टूटने की वजह बॉबी के पिता धर्मेंद्र थे तो कुछ ने बॉबी के पूजा भट्ट के साथ अफेयर को इसकी वजह बताया. स्टारडस्ट मैगजीन को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में, नीलम कोठारी ने पहली बार बॉबी देओल के साथ अपने पिछले रिश्ते और उसके पीछे की वजह के बारे में बात की.

धर्मेंद्र को अपने ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार बताने वाली अफवाहों के उलट, नीलम ने एक अलग ही खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वह उस शख्स से शादी करने को लेकर श्योर नहीं थी जिसने तब तक अपना करियर भी शुरू नहीं किया था.

Advertisement

नीलम ने कहा, “यकीन मानिए, इस फैसले का किसी भी परिवार से कोई लेना-देना नहीं है. मैं बस यही सोचती रही कि आखिरकार मैं एक स्टार-वाइफ बन जाऊंगी और यह ख्याल मुझे इतना परेशान करता रहा कि मुझे सताने लगा.

Advertisement

आगे उन्होंने कहा, आप जानते ही हैं, एक ऐसे लड़के के साथ रिश्ता बनाने का ख्याल जो फिल्मों में कदम रख रहा है. उसने तो अभी शुरुआत भी नहीं की है. मुझे बस डर लग रहा था. बहुत डर लग रहा था. मैं उस डर को बयां नहीं कर सकती, मैंने सोचा, अभी ही इसे खत्म कर दूं. मैं यह सोच भी नहीं सकती थी कि बाद में कुछ गलत हो जाएगा. बहुत देर हो चुकी होती. मैं अपने आस-पास, सभी स्टार-वाइव्स के साथ ऐसा होते हुए देख रही हूं. ठीक है, तो मैंने देर से, बहुत देर से फैसला लिया, मैं मानती हूं. लेकिन फिर भी, बहुत देर नहीं हुई.”

लगभग सभी जानते हैं कि 90 के दशक में गोविंदा और नीलम का अफेयर काफी चर्चा में रहा था. दोनों ने कई मशहूर फिल्मों में काम किया और उनकी केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया.

Advertisement

शुरुआत में दोनों दोस्त थे, लेकिन बाद में उन्हें प्यार हो गया. दिलचस्प बात यह है कि उस समय तक गोविंदा अपनी अब की पत्नी सुनीता से सगाई कर चुके थे और इस तरह नीलम के साथ उनकी नजदीकियों ने इस रिश्ते को काफी नुकसान पहुंचाया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping