बिपाशा बसु से लेकर गोविंदा तक, देखें आरती सिंह की शादी में शामिल होने वाले बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स की झलक

आरती सिंह की शादी में गोविंदा से लेकर एक्ट्रेस बिपासा तक, बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के सितारों ने शिरकत की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरती सिंह की शादी में सेलेब्स ने की शिरकत
नई दिल्ली:

आरती सिंह ने बीते दिन 25 अप्रेल को मंगेत्तर दीपक चौहान के साथ शादी कर ली है. शादी के खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा चुना, जिसमें उन्होंने शादी के बाद पैपराजी के सामने पोज दिए. इस मौके पर सेलेब्स ना आए ऐसा हो नहीं सकता. जहां द ग्रेट इंडियन कपिल शो के कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरण सिंह ने कृष्णा अभिषेक संग मुलाकात की. वहीं बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई. आइए आपको दिखाते हैं गेस्ट लिस्ट में शामिल होने वाले सितारो की झलक...

शादी में शामिल होने वाले करणवीर सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा बसु भी पहुंची. इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था. 

गेस्ट लिस्ट में कृष्णा अभिषेक के शो की टीम यानी कपिल शर्मा और अर्चना पूरण सिंह भी शामिल हुए. 

इसके अलावा टीवी कपल प्रियंका चहर चौधरी भी अंकित गुप्ता के साथ पोज देती हुई नजर आईं. 

बिग बॉस 13 से फेमस हुईं आरती सिंह की शादी में पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए. 

Advertisement
Advertisement

आरती सिंह के शादी में गेस्ट लिस्ट जितनी भी लंबी हो लेकिन उनके मामा गोविंदा ने अचानक एंट्री कर सभी को चौंका दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Advertisement

Bade Miyan Chote Miyan: 5 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों फ्लॉप हुई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Waqf Board Amendment Bill Update: सरकार किसी भी धार्मिक काम में...Kiren Rijiju ने क्या-क्या बताया?