शापित है बिग बॉस का घर? शेफाली जरीवाला की मौत के बाद हिमांशी खुराना का आया रिएक्शन, लिखी ये बात

शेफाली जरीवाला के निधन के बाद बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हिमांशी खुराना भी बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला के साथ आई थीं नजर
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके अचानक निधन की खबर से न केवल उनके फैंस बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं. गायक मीका सिंह समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया. जबकि अली गोनी और कुछ सेलेब्स शॉक्ड रह गए. इसी बीच बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने शेफाली जरीवाला के निधन पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, बिग बॉस की वो जगह मुझे लगता है शापित है. इस पोस्ट में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस के साथ तस्वीर भी शेयर की है. 

इससे पहले गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं, और मेरा दिल भारी है. हमारी प्यारी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गई. अभी भी यकीन नहीं हो रहा है. शेफाली, तुम्हारी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा."

तहसीन पूनावाला ने भी सदमे में हैं. उन्होंने लिखा, "मेरी दोस्त शेफाली के निधन की खबर सुनकर मैं शॉक्ड हूं. वह मेरे साथ 'बिग बॉस 13' में थीं. विश्वास नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ शुक्ला और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं. उनके चाहने वालों को प्यार और सांत्वना. ओम शांति."

बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " किसी कि जिंदगी कितनी लिखी है, कोई नहीं जानता, किसकी कितनी सांस है, कोई नहीं जानता."

गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला ने करियर की शुरुआत 'कांटा लगा' गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी', 'शैतानी रस्में', 'रात्रि के यति' और 'हुडुगारु' जैसी फिल्मों में काम किया. 'बिग बॉस 13' में उनकी मौजूदगी भी सुर्खियों में रही थी.

Featured Video Of The Day
Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman बने नए PM, भारत आ रहे 114 Rafale | Syed Suhail