Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर दर्शकों को आया पसंद, करोड़ों मिल चुके व्यूज, फैंस बोले- खिलाड़ी इज बैक

Bhooth Bangla Teaser: ​बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' को पेश किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर दर्शकों को आया पसंद
नई दिल्ली:

भूत बंगला' के बहुप्रतीक्षित टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. यह हाल के समय के सबसे पसंदीदा टीज़र्स में से एक बन गया है. बॉलीवुड की आइकोनिक डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के 14 साल बाद हुए इस भव्य रीयूनियन ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है और फिल्म की डरावनी व मजेदार दुनिया के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.  इस टीजर को जो रिस्पॉन्स मिला है, वो वाकई कमाल का है. सभी प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर इसे 55 मिलियन (साढ़े 5 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह पिछले 24 घंटों से यूट्यूब इंडिया पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. इससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर कितनी दीवानगी है. सेलेब्रिटीज हों या आम लोग, हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहा है. फैंस अक्षय और प्रियदर्शन की वापसी का जश्न मना रहे हैं और इसे कॉमेडी के सुनहरे दौर की याद दिलाने वाला बता रहे हैं.

​इस खुशी को दोगुना कर दिया है परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे लीजेंड्स की वापसी ने. पुरानी फिल्मों में इन सबकी जुगलबंदी को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह रीयूनियन बहुत खास है. सालों से अक्षय और प्रियदर्शन ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी हैं और 'भूत बंगला' से भी उसी जादू को फिर से बिखेरने की उम्मीद है. बस इस बार इसमें आज के जमाने का एक नया तड़का भी होगा.

​बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर 'भूत बंगला' को पेश किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections: बंगाल में होगा 'जंगल राज' का अंत... Kolkata में बोले PM Modi | Mamata Banerjee